Morning Mantra: गर्मी के इस मौसम में डिहाइड्रेशन के साथ स्किन से जुड़ी समस्या भी ज्यादा होती है। इसके अलावा पानी की कमी से आपके पैरों में अकड़न तो पेट की गर्मी की वजह से कई सारी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में इस ड्रिंक को पीना पेट को ठंडा करने के साथ कई सारी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। दरअसल, ये जिन चीजों से बनता है उनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसकी वजह से होता ये है कि पेट ठंडा हो जाता है, पेट के कीड़े मर जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए आइए जानते हैं नीम गुड़ ड्रिंक कैसे बनाएं।
सुबह खाली पेट नीम और गुड़ से बना ये ड्रिंक पिएं- Neem gud sharbat for summer
इसके लिए आपको करना ये है कि नीम की कुछ पत्तियां लें और इसे धोकर रख लें। ध्यान रखें कि इसे बनाने के लिए आपको ताजी नीम की पत्तियों को ही लेना है। तो
- नीम की पत्तियों को पीस लें और फिर इसे गुड़ और पानी मिलाकर पकाएं।
- इसमें थोड़ा सा सौंफ भी मिलाएं और फिर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
-अब इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर फ्रिज में रख दें।
-इसके बाद आराम से बैठकर इस ड्रिंक को पिएं।
स्किन के लिए नीम और गुड़ का शरबत पीने के फायदे-Neem gud sharbat benefits for skin
स्किन के लिए इस ड्रिंक को पीने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। जैसे एक्ने और घमौरियां। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं तो गुड़ स्किन से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है। जब आप इन दोनों का सेवन करते हैं तो ये स्किन से जुड़ी समस्याओं में कमी लाते हैं।
इसके अलावा गुड़ और एंटीबैक्टीरियल नीम की पत्तियां खून को साफ करने में भी मददगार है। साथ ही सौंफ पेट को ठंडा करता है जो कि गर्मियों की कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा ये शरीर को एनर्जी देने वाला और फिर रिहाइड्रेट करने में भी मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको घर में इस ड्रिंक को बनाकर पीना चाहिए।