Petunia Flower Planting Guide: बागबानी के शौकीनों के लिए सर्दी का मौसम कई सारे ऑप्शन लेकर आता है। इस मौसम में आप कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे घर में लगा सकते हैं। इस मौसम में आप रंग-बिरंगे पेटूनिया फूलों से घर सजा सकते हैं। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। नीले, पीले, बैंगनी, लाल, सफेद और नारंगी कलर के फूल खिलते हैं। इन पौधों को अक्सर लोग हैंगिंग पॉट में लगाना पसंद करते हैं। इन्हें आप बड़ी आसानी से घर में लगा सकते हैं। पूरी सर्दियों में ये आपको रंग-बिरंगे फूल देगा। थोड़ी सी केयर करने पर आपका पूरा गार्डन फूलों से भर जाएगा। ये दिखने में बहुत सुंदर नजर आते हैं।
घर में कैसे लगाएं पेटूनिया का पौधा?
आप पेटूनिया के फूलों को बीजों के साथ-साथ परिपक्व पौधों से भी लगा सकते हैं। बीज से पेटूनिया का पौधा उगाने में आपको 10 से 12 हफ्ते का समय लग सकता है। इसके लिए सबसे पहले मिट्टी लें। उसके ऊपर बीज की परत बिछाएं। कंटेनर के ऊपर एक पारदर्शी ढक्कन लगाकर छत बनाएं। इससे बीज गर्म रहते हैं। जब आप देखें कि बीज अंकुरित हो रहे हैं तो प्लास्टिक कवर हटा दें। 1-2 पत्तियों का सेट उगना शुरू हो जाए तो कंटेनर को बाहर रख दें।
इन बातों का रखें ध्यान
पौधे लगाने के लिए कंटेनर को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी से भरें।
कंटेनर की चौड़ाई से दुगुनी और गहराई के बराबर गड्ढा खोदें।
बीज से पौधे उगने के बाद उसे धीरे से निकालें।
इसकी जड़ को ढीला करें और इसे छेद में लगा दें।
पौधों को एक दूसरे से 12-18 इंच की दूरी पर लगाएं।
एक बार रोपण के बाद, मिट्टी को नम बनाए रखें।
पौधे को वहां रखें जहां उन्हें प्रतिदिन कम से कम छह घंटे सूर्यप्रकाश मिले।
पौधे के लिए आदर्श तापमान दिन में लगभग 60°F से 75°F और रात में 55°F से 65°F होता है।
पौधों के कम होने तक, हर दो से तीन हफ़्ते में फूलों वाले पौधों के लिए तरल उर्वरक से पेटूनिया को खाद दें ।
