De tan pack homemade: अंडरआर्म्स का कालापन अक्सर देखने में खराब लगता है। समय के साथ अगर इसे साफ न किया जाए तो ये बढ़ता जाता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए ये काम कर सकता है। दरअसल, इस उपाय में आप एक डी टैन पैक तैयार कर सकते हैं और अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए (homemade face pack for tan removal and glowing skin) इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। तो जानते हैं 10 मिनट में डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा कैसे पाएं।

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय-Underarms black removal home remedies

बनाएं ये फेस पैक

-टूथपेस्ट
-चावल का आटा
-बेकिंग सोडा
-दही
-टमाटर का पेस्ट

पैक को बनाने और लगाने का तरीका

अंडरआर्म्स के लिए इस डिटैन पैक को बनाने के लिए
-टूथपेस्ट लें।
-चावल का आटा लें।
-इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें।
-इसमें टमाटर का पेस्ट मिलाएं और थोड़ा सा दही मिलाएं।
-सबको मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

पहले पैच टेस्ट करें

आपको करना ये है कि आप पहले पैच टेस्ट करें और इसके लिए डिटैन पैक को सबसे पहले अपने हाथ पर लगाकर देखें। अगर आपको इससे कोई जलन और खुजली न हो रही हो इसे अंडरआर्म्स के लिए इस्तेमाल करें।

अब आपको इस डिटैन पैक को अंडरआर्म्स पर लगाना है। 10 मिनट इसे ऐसे ही रखें और एक गीले कपड़े से पोंछ लें। इसे ऐसे पोंछें जैसे आप इसे स्क्रब कर रहे हों। तो आप इन टिप्स को अपनाएं और फिर अंडरआर्म्स को साफ कर लें। इस पैक में पिग्मेंटेशन कम करने वाले गुण हैं जो कि गंदगी डिटॉक्स करने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है। तो इन टिप्स को अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर करें।

अन्य हिस्सों में करें इस्तेमाल

अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने के अलावा भी ये डिटैन पैक बहुत कारगर तरीके से काम कर सकता है। आप इसे काले गर्दन और फिर हाथों पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये शरीर के किसी भी हिस्से की टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। तो इन टिप्स को अपनाएं अंडरआर्म्स की पिग्मेंटेशन को कम करें।