ACV Home Hacks: सेब का सिरका बेहद ही कारगर चीज है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एसिडक गुण वाला है और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। इसके अलावा ये एंटीफंगल भी है जो कि फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए ये वेट लॉस से लेकर स्किन तक और घर के कामों में भी व्यापक तरीके से इस्तेमाल होता है। कैसे, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

सेब के सिरके का इस्तेमाल-Apple cider vinegar Home Hacks

डैंड्रफ में सेब के सिरके का इस्तेमाल

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन की खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। तो आपको करना ये है कि पानी में मिलाएं सेब का सिरका और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद स्कैल्प को वॉश कर लें।

दाद-खुजली में सेब का सिरके का इस्तेमाल

दाद और खुजली में सेब का सिरका कारगर तरीके से काम करता है। ये एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि बैक्टीरिया और फंगस के ग्रोथ को रोकता है और फिर दाद और खुजली को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

घर में पोछा लगाने के लिए

घर में पोछा लगाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि एक पोछे वाले पानी में इसे मिलाएं और पूरे घर की सफाई करें। इससे आपके घर में मक्खी-मच्छर कम हो जाएंगे।

जले बर्तन साफ करने में

बर्तन साफ करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर कि जले बर्तनों को। तो आपको करना ये है कि जले हुए बर्तनों पर सेब का सिरका गर्म पानी में मिलाकर डाल दें। इसे कुछ देर छोड़ दें और फिर स्क्रबर से स्क्रब करते हुए साफ कर लें। दूध के जले हुए बर्तनों में इसे डालकर धो लें और फिर 20 मिनट बाद इसे साफ करें।

फटी एड़ियों की सफाई के लिए

फटी एड़ियों के लिए भी आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको गर्म पानी में सेब का सिरका मिलाना है और फिर इससे एड़ियों की सफाई करनी है। ये डेड सेल्स को साफ करने के साथ स्किन को हाइड्रेट करने और हील करने में मदद करता है। तो इन तमाम कामों में आप सेब का सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।