Jewellery for Dandiya Night: पूरे देश में इस समय नवरात्र की धूम है। कई लोग  डांडिया-गरबा नाइट की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, कुछ लोग इसके लिए शॉपिंग भी कर रहे हैं। खासकर महिलाएं डांडिया-गरबा के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। महिलाओं को डांडिया और गरबा नाइट में जाना जितना महत्वपूर्ण होता है, उनके लिए उतना ही जरूरी सज-धज कर अच्छा दिखना होता है।
 
डांडिया-गरबा नाइट पर क्या पहनें?

इसमें अच्छा दिखने के लिए महिलाएं कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक कई तरह की चीजों को खरीदती हैं और पहन कर इस आयोजन में शामिल होती हैं। कई कार्यक्रमों में महिलाओं को  बेस्ट आउटफिट और बेस्ट लुक के भी अवॉर्ड दिये जाते हैं। ऐसे में महिलाएं इसको पाने के लिए और भी एफर्ड लगाती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इन ज्वैेलरी को पहन कर अपने लूक्स में चार चांद लगा सकती हैं।

सोने की ज्वेलरी

डांडिया और गरबा नाइट के लिए आप सोने की ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपके आउटफिट में और चार चांद लगा सकता है। अधिकतर महिलाएं गरबा पर चलिया-चोली पहनती हैं। ऐसे में गोल्डन ज्वेलरी आपके कपड़े की शोभा को और बढ़ा सकता है। गोल्डन ज्वेलरी रॉयल लुक के साथ काफी अच्छा भी लगता है।

सिल्वर ज्वेलरी पर कर सकती हैं विचार

डांडिया नाइट पर जाने के लिए अगर आप विचार कर रही हैं तो इसके लिए आप सिल्वर ज्वेलरी को एक ऑप्शन के तौर देख सकती हैं। इसमें आपको कई सारे विकल्प देखने को मिल जाएगा।

इन ज्वेलरी से आएगा अलग लुक

मांग का टीका आपको एक अलग लुक देगा, जिससे आप सबसे अलग नजर आएंगी। गरबा और डांडिया नाइट में आप अपने कपड़ों के हिसाब से मांग टीका को मैच कर सकती हैं। इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा।

कमरबंद

डांडिया नाइट में आप कमरबंद पहन सकती हैं। दरअसल यह कमर पर पहनी जाने वाली ज्वेलरी है, जिससे आपकी कमर भरा-भरा सा लगेगा। बाजार में सिल्वर से लेकर गोल्ड तक कई तरह के कमरबंद आपको मिल जाएंगे। अगर आप डांडिया नाइट के लिए जाने का प्लान कर रही हैं तो कमरबंद पहनने पर आप विचार कर सकती हैं।

गले की हार

आप गले की हार पर विचार कर सकती हैं। यह आपको यूनिक लुक के साथ-साथ एक अलग तरह का लुक देगा, जिससे आप सबसे अलग दिखेंगी।