Navratri/Dandiya outfits: नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो गई है। 9 दिन तक भक्त मैया की आराधना सच्चे मन से करेंगे। इन 9 दिनों में जगह-जगह गरबा और डांडिया नाइट (Dandiya night outfits) का आयोजन किया जाता है। इसके लिए लड़कियां काफी एक्साइटेड रहती हैं। हर कोई गरबा नाइट में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग और सुंदर नजर आना चाहता है। ऐसे में कपड़ों से लेकर ज्वेलरी के लिए लड़कियां बहुत सोच-समझकर शॉपिंग करती हैं।
गरबा नाइट में आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आपको इन दिनों ट्रेंड में चल रहे आउटफिट्स को पहनना चाहिए। इस बार आप डांडिया में चनिया चोली (Chaniya Choli)की जगह ट्रेडिशनल गुजराती लुक को डेनिम जीन्स (Denim Navratri Outfits) के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। इन दिनों डेनिम जीन्स पर गुजराती एंब्रॉयडरी का ट्रेंड छाया हुआ है। इसके साथ आप मनपसंद ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी पेयर कर सकती हैं।
डांडिया-गरबा नाइट पर मिलेगा परफेक्ट लुक
2025 में डांडिया-गरबा नाइट में परफेक्ट लुक पाने के लिए आप डेनिम जीन्स के साथ रंग-बिरंगी जैकेट पहन सकती हैं। इसके अलावा आप डेनिम जीन्स पर भी गुजराती एंब्रॉयडरी एड करवा सकती हैं। इसके लिए बस आपको अच्छे टेलर की जरूरत पड़ेगी।
इस तरह करें स्टाइल
आइडिया नंबर 1- डांडिया नाइट में आप रंगीन पैचवर्क के साथ शीशे और कढ़ाई वाला डेनिम जीन्स तैयार करवा सकती हैं। इसमें आपको पारंपरिक चनिया चोली की जगह अलग ही रूप मिलेगा।
आइडिया नंबर 2- डेनिस जीन्स पर आप शीशे से काम और कढ़ाई करवा सकती हैं। इसके साथ ही डेनिम फ्लेयर्ड पैंट (घरारा स्टाइल) भी आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आपको इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। साथ में आप कैज़ुअल टी-शर्ट पहन सकती हैं।
आइडिया नंबर 3- डेनिम पर आप गुजरात की पारंपरिक कढ़ाई करवा सकती हैं। आउटफिट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप लटकन और पोम-पोम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सजी डेनिम जैकेट और शॉर्ट्स में आप गजब नजर आएंगी।
आइडिया नंबर 4- गरबा आउटफिट के लिए आप जीन्स के साथ लंबी कढ़ाई वाली जैकेट/कुर्ती पहन सकती हैं। इससे आपको ट्रेंडी इंडो-फ्यूजन लुक मिलेगा। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: