Tri colour food for republic day breakfast: 26 जनवरी के वीकेंड पर आपको अपने नाश्ते को भी खास बनाना चाहिए। इसके लिए आप नाश्ते में इन ट्राई कलर फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप केसरिया रंग के डिश को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और आप बस कुछ टिप्स की मदद से इस काम को आसानी से कर सकते हैं। तो आइए पहले जानते हैं वीकेंड के लिए कुछ केसरिया डिश है, फिर जानेंगे इन डिशेज के बारे में विस्तार से।

नाश्ते के लिए केसरिया डिश-Kesariya Dish

दही-जलेबी-Dahi Jalebi

नाश्ते में आप दही जलेबी खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप दही और दूध भी खा सकते हैं। इन दोनों को खाने से आपको एनर्जी मिलेगी और ये प्रोबायोटिक फूड पेट के लिए भी अच्छा है। सुबह-सुबह इस नाश्ते को करके आप मन खुश हो जाएगा।

रवा केसरी-Rawa Kesari

रवा केसरी बनाकर भी आप खा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि रवा को घी में भून लें। फिर इसमें दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और केसर मिलाकर पकाएं। कुछ ही देर में आप चोटिस करेंगे कि हलवे का रंग केसरिया हो जाएगा। फिर इसे खा लें।

नाश्ते में खाएं ये Tri colour foods

-तिरंगा टोस्ट: हरी चटनी, सफेद मक्खन और नारंगी मुरब्बा के साथ तिरंगा टोस्ट।
-तिरंगा इडली: हरी चटनी, सफेद नारियल की चटनी और नारंगी-लाल टमाटर की चटनी के साथ उबली हुई इडली खाएं।
-तिरंगा पराठा: हरी मटर, सफेद मक्खन और नारंगी रंग की गाजर की फिलिंग के साथ गेहूं का तिरंगा पराठा बनाकर खाएं।
-तिंरगा वेजिटेबल बिरयानी: केसर, बासमती चावल और मैरिनेटेड सब्जियों के साथ आप ये तिरंगा बिरयानी बनाकर खा सकते हैं।

तिरंगा फ्रूट सलाद: हरी हनीड्यू, सफेद अनानास और संतरे के टुकड़ों के साथ मिश्रित फलों का सलाद।

इसके अलावा आप ग्रेनोला, नट्स और ताज़े फलों के साथ परतदार दही बनाकर खा सकते हैं। इन चीजों के साथ नाश्ते में आप दालचीनी, इलायची और अदरक से बनी मसालेदार चाय बनाकर पी सकते हैं। आप नींबू पानी पी सकते हैं। लस्सी बनाकर पी सकते हैं और अंत में बूंदी के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। आगे जानते हैं तिरंगे के रंग को मैच करती हैं ये 3 सब्जियां, जानें 26 जनवरी पर कैसे बनाएं इनसे Tri Colour Sandwich