Kanya Pujan Gift Ideas: शारदीय नवरात्र 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है। नवरात्र में मैया के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। कलश स्थापना के साथ भक्त व्रत-उपवास करके मैया को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्र 9 की बजाए 10 दिन के हैं। घरों से लेकर मंदिरों में लोग नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं।

छोटी-छोटी कन्याओं को बुलाकर उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद उन्हें प्रेम पूर्वक भोजन कराया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी 30 सिंतबर और नवमी 1 अक्टूबर को पड़ेगी। इन दोनों ही दिन कंजन पूजन होगा। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें उपहार भी दिया जाता है। ऐसे में यहां आपके लिए कंजक पूजन के बाद कन्याओं को उपहार में देने के लिए बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। जो न केवल उन्हें पसंद आएंगे बल्कि दैनिक जीवन में उनके काम भी आएंगे।

हेयर एक्सेसरीज

कंजक पूजन में आप कन्याओं को हेयर एक्सेसरीज दे सकते हैं। लड़कियों को ये बहुत ज्यादा ही पसंद होती है। इसमें आप हेयर बैंड, हेयर क्लिप्स, रबर बैंड जैसी फैंसी चीजें दे सकते हैं।

गुल्लक

कन्याओं को आप कंजक पूजन के बाद गुल्लक या पिगी बैंक गिफ्ट में दे सकते हैं। यह बेहद अलग गिफ्ट रहेगा। इसमें आप बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के गुल्लक खरीद सकते हैं।

पेसिंल पाउच

बच्चों को आप गिफ्ट में पेसिंल पाउच दे सकते हैं। ये उनके स्कूल में भी काम आएगा। इसमें आप टॉफी या पेसिंल या कलर रख सकते हैं। इसमें कई तरह की डिजाइन्स आपको मिल जाएगी।

पॉप-इट डिजाइन वाले स्लिंग बैग्स

छोटी बच्चियों को आप उपहार में पॉप-इट डिज़ाइन वाले स्लिंग बैग्स दे सकते हैं। ये बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। इतना ही नहीं इसे खेलने में बच्चों को मजा आता है। साथ ही इनमें सामान भी रख सकते हैं।