गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण एड़ियां फटने लगती हैं। अगर इस पर सही से ध्यान नहीं दिया जाए तो आगे चलकर कई तरह की परेशानी भी होने लगती हैं। खासकर इसमें दर्द होना आम समस्या है, जिसका असर दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
क्यों फटती हैं एड़ियां?
अगर आपकी भी एड़ियां फटने लगी हैं तो हम आपके लिए डॉ. शिवरामन की सलाह लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से फॉलो सकते हैं। डॉ. शिवरामन के मुताबिक, जब शरीर का तापमान बढ़ता है तो मांसपेशियां टूटने लगती हैं। यही कारण है कि एड़ियों में दरार देखने को भी मिलती हैं।
शरीर की गर्मी को करें कम
डॉ. शिवरामन ने आगे बताया कि एड़ियों के फटने से रोकने के लिए आपको सबसे पहले अपने शरीर की तापमान को कम करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करने और दोनों समय नहाने पर भी जोर दिया। उनके मुताबिक, नहाने से सिर्फ शरीर की गंदगी कम नहीं होती है। इससे मन शांत तो होता ही है, लेकिन इससे कई तरह की बीमारियां भी कम होती हैं।
तिल के तेल से करें सिर की मालिश
शरीर की गर्मी को कम करने के लिए डॉ. शिवरामन सप्ताह में एक बार तिल के तेल से सिर की मालिश करने की भी सलाह देते हैं। वह आगे कहते हैं कि तिल के तेल से मालिश करने के बाद नॉर्मल पानी से नहाना चाहिए। इसके अलावा वह अधिक तेल वाले खाने को भी बंद करने की सलाह देते हैं।
बहुत काम के हैं ये घरेलू उपाय
अगर आपकी भी एड़ियां फटने लगती हैं, तो आप इसको गुनगुने पानी में भिगोएं। आप एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें हल्का नमक मिलाएं। दोनों पैरों को इसमें 20 मिनट तक भिगोकर रखें। अब आप इसको हल्के ब्रश से रगड़ें।
नारियल तेल या घी लगाएं
- रात को सोने से पहले एड़ियों पर नारियल तेल या देसी घी लगाएं।
- बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। ये नमी बनाए रखता है, जिससे एड़ियां मुलायम बनी रहती हैं।
उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः Vitamin E से घर पर कैसे बनाएं सनस्क्रीन? चिलचिलाती धूप में भी स्किन नहीं होगी डल