घी का उपयोग अधिकतर लोग खाने में करते हैं। हालांकि, यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, घी का उपयोग आयुर्वेद में सदियों से त्वचा को पोषण देने, रूखापन कम करने और नेचुरल ग्लो लाने के लिए किया जाता रहा है।

ऐसे में अगर आपकी भी स्किन डल और रूखी हो गई है, तो आप फेस पर घी लगा सकते हैं। हालांकि, अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। यहां हम आपको घी लगाने का सही तरीका बताएंगे, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

चेहरे पर घी लगाने के फायदे

मालूम हो कि घी में फैटी एसिड, विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। यह स्किन की ड्राइनेस की समस्या को कम करने में भी मददगार होते हैं। घी को नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरे की ड्राइनेस और खिंचाव की समस्या कम होती है। इसे लगाने से स्किन मुलायम बनी रहती है।

चेहरे पर कैसे लगाएं घी?

चेहरे पर घी लगाने के लिए सबसे पहले स्किन को किसी माइल्ड फेस वॉश से धो लें। अब आधा चम्मच शुद्ध देसी घी लें और चेहरे पर लगाएं। इसे गालों, होंठों के आसपास और आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं और करीब दो मिनट तक मसाज करें। इससे घी स्किन में अच्छे से समा जाता है।

घी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन ऑयली है या फिर एक्ने की समस्या है, तो घी को सीमित मात्रा में ही लगाएं। इसके लिए आप किसी स्किन डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं। हमेशा शुद्ध देसी गाय के घी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। मिलावटी घी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।