बढ़ते वजन से बहुत से लोग परेशान होते हैं। वजन बढ़ना ना सिर्फ शरीर को बेडौल बनाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्या जैसे- हृदय रोग, मोटापा और डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाता है। लोग वजन कम करने के लिए अनेकों प्रयास करते हैं जैसे- डायटिंग, एक्सरसाइज, आहार योजना का पालन और इंटरमिटेंट फास्टिंग। लेकिन कई बार लोग व्यस्त होने के कारण जिम नहीं जा पाते हैं और इस वजह से वह वजन कम करने में विफल हो जाते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे भी एक्सरसाइज हैं जिनका अभ्यास आप कहीं भी कर सकते हैं और अपने शरीर के एक्सट्रा फैट को आसानी से बर्न कर सकते हैं।

फ्रंट प्लांक्स

अपनी कोहनी और पैर की अंगुलियों पर अपने शरीर को आराम दें, कूल्हों को शिथिल ना होने दें और ना ही अधिक ऊपर उठें। इस
परिस्थिति में आपको कम से कम 60 सेकंड तक रहना है।

(Source: Youtube)

साइड प्लांक

 

 

 

(Source: Youtube)

साइड प्लांक्स ऑब्लिक्स के लिए लाभकारी होता है। अपने पैरों को सीधा रखते हुए अपनी दाईं ओर लेट जाएं। दाएं हाथ की मदद से खुद को उठाएं ताकि आपका शरीर डायगोनल हो जाए। अपने बाएं हाथ को अपने कूल्हे पर रखें। अपने एब्स को ब्रेस करें और 60 सेकंड तक इस अवस्था में बनें रहें। दूसरी तरफ भी इसे दोहराएं।

वर्टिकल लेग क्रंचेज

(Source: Youtube)

एक मैट लें और पीठ के बल लेट जाएं। अब लोगों पैरों को सीधा ऊपर की तरफ उठाएं और अपने हाथों को सिर के पीछे रखें। अब पेट को क्रंच करते हुए कोशिश करें अपने अंगुठें की तरफ खुद को लिफ्ट करने की। ऊपर उठते वक्त सांस छोड़ें और वापस सामान्य अवस्था पर आने पर सांस लें।

फ्लटर किक्स

(Source: Youtube)

मैट पर लेट जाएं और अपने पैरों को एक्सटेंड करें, अंगुठे को प्वाइंटेड रखें और ग्लुट्स के नीचे हाथों को रखें ताकि आपके लोअर बैक को सपोर्ट मिले। अब अपने दोनों पैरों को लिफ्ट करें और फिर क्रिस-क्रॉस करते हुए पैरों को नीचे की तरफ वापस लें आएं।