Cooking in clay pot benefits: भले ही समय बदल गया और आजकल स्मार्ट चीजें आ गई हों लेकिन पुराने चीजों की बात ही कुछ और है। जैसे कि मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना। दरअसल, गांव में इस्तेमाल किया जाने वाला ये तरीका न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। मिट्टी के बर्तनों में बना खाना कुछ खास मिनरल्स को अवशोषित कर लेता है जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं ये हार्मोनल हेल्थ को भी सही करने में मददगार है इसलिए जानते हैं मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे।

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे-Cooking in clay pot benefits in hindi

मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि, लंबे समय से किया जाता रहा है। इन बर्तनों में हमारी दादी-नानियां भी खाना बनाती रही हैं। इसके अलावा आज भी जो लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचते हैं वो मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं। साथ ही इन बर्तनों में खाना बनाने के कई फायदे हैं जैसे

स्लो कुकिंग और टेस्टी फूल

धीमी गति से खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तन बेहद प्रभावी होते हैं। यह नमी और गर्मी दोनों को बराबरी से बर्तनों में प्रसारित होने में मदद करते हैं। यह समान, धीमी और नाजुक तरीके से खाना पकाने में सहायता करते हैं। ये मसालों और सीज़निंग को भोजन में अधिक गहराई तक ले जाने में मदद करता है, जिससे इसे स्वाद में अतिरिक्त विशेष स्पर्श मिलता है। करी, ग्रेवी वाली सब्जियों और मांस पकाने के लिए ये बर्तन परफेक्ट होते हैं। इससे इनका टेस्ट बढ़ता है।

भोजन का pH बैलेंस रहता है

मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं। यह भोजन में मौजूद एसिड के साथ रिएक्ट करके भोजन के पीएच को संतुलित कर देता। टमाटर जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थ कुछ प्राकृतिक मिठास ले लेंगे और मिट्टी के बर्तनों में पकाने पर भोजन को एक शानदार स्वाद देंगे।

कम तेल और पानी के साथ खाना बनता है

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने के दौरान यह भोजन के सभी पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है। मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के लिए दौरान ज्यादा तेल और पानी डालने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह कम तेल में ज्यादा टेस्टी खाना बनता है।

लंबे समय तक गर्मी बरकरार रखता है

मिट्टी के बर्तनों में खाना लंबे समय तक गर्म रहता है। इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक गर्मी बनी रहती है। तो इन तमाम कारणों से आपको मिट्टी के बर्तनों को खाना बनाना चाहिए और फिर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना चाहिए।