गाजर के हलवे का स्वाद शायद ही किसी को पसंद नहीं होगा। इसे लोग जितना चाव से खाना पसंद करते हैं उतना ही इसे बनाने से कतराते हैं। गाजर को घिसने से लेकर मावा तैयार करने तक में बहुत समय लग जाता है। ऐसे में अगर अचानक कोई मेहमान आ जाए या देर रात आपका ही गाजर का हलवा खाने का मन कर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बिना ज्यादा मेहनत और समय बर्बाद किए गाजर को बिना घिसे ही हलवा प्रेशर कुकर में बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

प्रेशर कुकर गाजर का हलवा बनाने का सही तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 किलो गाजर
1 किलो दूध (फूल क्रीम)
1/2 कप चीनी
4 बड़े चम्मच घी
4-5 इलायची कुटी हुई
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच बादाम
1 बड़े चम्मच पिस्ता
1 बड़े चम्मच किशमिश
2 चुटकी जायफल
50 ग्राम खोवा

प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाल-लाल ताजी गाजर लेकर आएं। इन्हें पानी से अच्छी तरह से धो लें। इनके दोनों तरफ के सिरों को हल्का-हल्का काट दें। फिर दूध को नॉन स्टिक पैन में गाढा होने तक उबालें। दूसरी तरफ प्रेशर कुकर को गर्म करने रख दें। इसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें। स्वाद और खुशबू के लिए घी में कुटी हुई इलायची डाल दें। फिर कटे हुए गाजर डालें। गाजर को भून लें।

इसके बाद कुकर को दो सिटी आने तक मध्यम आंच पर रखें। फिर सिटी आने पर गैस बंद कर देंगे। प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें। इसमें दूध डाल दें। फिर गाजर को तब तक पकाएं जब तक ये गाढा ना हो जाए। अब आता है सबसे अहम काम। आपको करना ये है कि मथनी की हेल्प से गाजर को बीच बीच मे क्रश करना है। दूसरी गैस चालू कर दें। फिर एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डाल दें। इसमें कटे हुए काजू बादाम और पिस्ता डाल दें। इन्हे हलवे में डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं। फिर गाढा दूध इसमें मिलाएं। फिर 1/2 कप चीनी डाल दें। इसे पकाएं। आखिरी में इलायची और जायफल और खोवा डाल दें। गैस बंद कर दे। तैयार है स्वादिष्ट गाजर का हलवा।