August Long Weekend: लॉन्ग वीकेंड का मिडिल क्लास फैमिली में खासतौर पर इंतजार होता है। जॉब के बीच में मिलने वाले ऐसे लॉन्ग वीकेंड पर हम अक्सर फैमिली टूर या पिकनिंग या आउटिंग प्लान करते हैं। अगस्त वैसे भी त्योहारों का सीजन शुरू करता है। ऐसे में इस महीने आपको कई ऐसी छुट्टियां मिलने वाली हैं जिनमें फेस्टिव लीव के कारण लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। हालांकि रक्षाबंधन और 15 अगस्त एक ही दिन पड़ रहा है तो एक छुट्टी का नुकसान है लेकिन इसके बावजूद कई और छुट्टियों के कारण लॉन्ग वीकेंड आपको इस महीने मिलेगा। आइए देखते हैं कौन-कौन से हैं ऐसे वीकेंड:

छुट्टी की तारीखें –
11 अगस्त 2019 – इस दिन आपको रविवार का अवकाश मिलेगा।
12 अगस्त 2019 – रविवार के अगले ही दिन आपको एक और छुट्टी मिलेगी। क्योंकि 12 अगस्त को ईद है। इस त्योहार को बकरीद भी कहा जाता है।
— तो यहां आपको शनिवार, रविवार और सोमवार मिलाकर 3 डेज़ वीकेंड मिल रहा है।

15 अगस्त 2019 – इस दिन रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस दोनों एक ही दिन पर आ रहे हैं जिसके कारण आपको इस दिन अवकाश मिलेगा परन्तु क्योंकि ये दोनों एक ही दिन पर आ रहे हैं तो आपकी एक दिन की छुट्टी कम भी हो गई है।
17 अगस्त 2019 – इस दिन पारसी नववर्ष मनाया जाएगा। ये त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में मनाया जाता है।
— यहां अगर आप 16 अगस्त यानी शुक्रवार की छुट्टी मैनेज कर लें तो 15 से लेकर 18 अगस्त तक आपको लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।

24 अगस्त 2019 – 24 अगस्त को पूरे देश में श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। अधिकांश राज्यों में इस दिन की सरकारी छुट्टी भी होती है।
25 अगस्त 2019 – जहां 24 अगस्त को आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश मिलेगा तो वहीं अगले दिन आपको रविवार की छुट्टी मिलेगी।
31 अगस्त 2019 – इस दिन शनिवार को मुख्य रूप से पंजाब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब मनाया जाएगा।

इन सबके अलावा भी अगस्त में कुछ और त्योहार हैं परन्तु उन त्योहारों में आपको अवकाश नहीं मिलेगा।

3 अगस्त 2019 – तीज<br />4 अगस्त 2019 – फ्रेंडशिप डे
5 अगस्त 2019 – नाग पंचमी

 (और Lifestyle News पढ़ें)