Christmas 2024: हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दौरान क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है। क्रिसमस के पेड़ को इस मौके पर सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में माना जाता है। सर्दी के मौसम में भी हरा भरा रहने वाला यह पेड़ आशा और हर पल नई शुरुआत का प्रतीक है। यह प्रेम भगवान से प्रेम करने का भी संदेश देता है।

Christmas के दिन क्यों सजाते हैं क्रिसमस ट्री

वहीं, क्रिसमस के दिन इस पेड़ को बेहतर तरीके से सजाया जाता है। इस पेड़ को यीशु मसीह (Yeshu Masih) के जन्म की खुशी मनाने के लिए सजाया जाता है, जो जीवन, आशा और ईश्वर के प्रेम का प्रतीक है। इस पेड़ पर तारा, लाइट्स और गिफ्ट्स को सजाया जाता है, जो जीवन में रोशनी का प्रतीक है। वहीं, क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए आप इसको रंग-बिरंगी लाइट्स से लपेट सकते हैं। आप इस पर गेंद, रिबन या फिर घंटियों को भी बांध सकते हैं। पेड़ के नीचे आप गिफ्ट बॉक्स को भी रख सकते हैं।

क्या है क्रिसमस ट्री का इतिहास?

क्रिसमस ट्री का इतिहास जर्मनी से शुरू हुआ। 16वीं सदी में इस पेड़ को स्वर्ग का पेड़ माना गया और इसको सजाया गया। वहीं, मार्टिन लूथर ने पहली बार इस पेड़ पर मोमबत्ती को लगाया, जिसके बाद यह काफी लोकप्रिय हो गया। इस पेड़ को जीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक भी माना जाता है। हालांकि, 19वीं सदी में इस पेड़ को सजाने और इस पर मोमबत्ती लगाने की परंपरा इंग्लैंड और अमेरिका में फैली, जो बाद  में चल कर पूरी दुनिया में फेमस हो गया। आज यह पेड़ क्रिसमस का मुख्य प्रतीक बन गया है।

घर पर कैसे लगाएं क्रिसमस ट्री?

घर पर क्रिसमस के ट्री को आसानी से लगाया जा सकता है। इसको लगाने के लिए सबसे पहले एक छोटे सदाबहार पेड़ का चयन करें। आप पाइंस या फिर स्प्रूस का भी चयन कर सकते हैं। इसको लगाने के लिए मिट्टी को तैयार करें फिर उसमें लगा दें। पेड़ को लगाने के बाद वेंटिलेशन वाले जगह पर रख लें। पेड़ लगाने के बाद मिट्टी को नम रखें। हालांकि, अधिक पानी डालने से बचें। पेड़ बड़ा होने पर आप इसको क्रिसमस ट्री के रूप में सजा सकते हैं।

Christmas 2024: क्रिसमस गिफ्ट्स के लिए परफेक्ट हैं ये आइडिया, 1000 रुपये से कम कीमत में हर किसी को आएंगे खूब पसंद