Christmas Tree Decoration Ideas: क्रिसमस का पूरी दुनिया में लोग ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं और केक भी काटते हैं। वहीं, इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। क्रिसमस के मौके पर लोग क्रिसमस ट्री के साथ-साथ अपने घरों को भी सजाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस ट्री को सजाने को लेकर आइडिया ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं।
लाइट्स से सजाएं क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री को आप लाइट्स से भी सजा सकते हैं। इसके लिए आप फेयरी लाइट्स, एलईडी लाइट्स या फिर स्ट्रिंग लाइट्स को भी लगा सकते हैं। आप इस तरह की लाइट्स का भी चयन कर सकते हैं, जो गर्म सफेद, रंगीन, या ब्लिंकिंग लाइट्स हो। रात के समय जब लाइट्स जलेंगी तो आपका क्रिसमस ट्री काफी यूनिक और बेहतरीन लगेगा।
क्रिसमस ट्री पर लगाएं गारलैंड्स और रिबन
क्रिसमस ट्री पर पर आप टिनसेल या मोतियों की लड़ियों को ट्री के चारों तरह गोल-गोल लपेट सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री को सजान के लिए रिबन का उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि रिबन का कलर आपके थीम से मैच कर रहा हो। आप इसके लिए गोल्ड और रेड, सिल्वर और ब्लू का उपयोग कर सकते हैं।
क्रिसमस ट्री के नीचे रखें गिफ्ट
आप क्रिसमस ट्री के नीचे गिफ्ट रख सकते हैं। आप बड़े गिफ्ट को नीचे और छोटे गिफ्ट को ऊपर सजा सकते हैं। यह देखने में काफी यूनिक लगेगा।
क्रिसमस पर मिटाएं सभी गिले-शिकवे, इन 4 तरीकों से टूटे रिश्तों को करें मजबूत