Christmas Special Games Ideas: 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर अगर आपके यहां पार्टी होने जा रही है तो इसे मजेदार और यादगार बनाने के लिए आप कुछ गेम्स भी प्लान कर सकते हैं। क्रिसमस को लोग बहुत खुशी और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। यूं तो यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है, लेकिन आजकल अलग-अलग धर्म के बहुत सारे लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। कोई इस दिन बाहर पार्टी करता है तो कोई घर में पार्टी या गेट टुगेदर प्लान करता है। ऐसे में क्रिसमस की शाम को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आप ये गेम्स खेल सकते हैं।
पास द पार्सल
क्रिसमस की शाम को आप दोस्तों के साथ पास द पार्सल गेम खेल सकते हैं। यह काफी मजेदार गेम है। इसमें म्यूजिक बजने के दौरान गिफ्ट को इधर-उधर करना होता है। इसे खिलाने के लिए एक गिफ्ट को लें और फिर इसे कई सारे गिफ्ट पेपर के साथ रैप कर दें।
क्रिसमस सॉक्स रेस
बच्चों के लिए यह गेम काफी मजेदार है। इसमें क्रिसमस सॉक्स पहनने के बाद एक निर्धारित दूरी तक दौड़ने के लिए कहा जाता है, पहले जो व्यक्ति सॉक्स पहनकर रेस पूरी करेगा, वह विजेता होगा।
क्रिसमस सॉन्ग गेसिंग गेम
अगर आप एक जगह बैठकर कुछ फन करने का मन है तो आप यह गेम खेल सकते हैं। यह काफी क्लासिक गेम है। इसमें फेमस क्रिसमस गीत को कुछ सेकंड के लिए बजाएं और फिर अपने मेहमानों से उस धुन के नाम को पहचानने के लिए कहें।
