Merry Christmas 2018, Christmas 2018 Songs: हर साल ढ़ेरों खुशियां और शुभकामनाएं लाने वाला त्योहार क्रिसमस डे कुछ ही पलों में आने वाला है। दुनिया भर के लोग इस त्योहार को खुशियों और उत्साह के साथ मनाते हैं। साथ ही इस दिन सभी लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी और डांस करते हैं। दुनिया के सभी हिस्सों की तरह भारत में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है।
लाइट्स, कैंडल्स और क्रिसमस ट्री से सजे घरों की छटा अलग ही होती है। इस साल क्रिसमस डे मंगलवार को मनाया जाएगा। अगर आप क्रिसमस पार्टी की तैयारी कर रहे हैं और उस पार्टी में बॉलीवुड का तड़का ना लगे को फिर पार्टी फीकी ही रह जाएगी। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड सॉन्ग की एक लिस्ट जो आपकी क्रिसमस पार्टी में धूम मचा देगी।
क्रिसमस पार्टी के लिए बॉलीवुड सॉन्ग:
1. बन्नो तेरा स्वैगर, फिल्म- ‘तनु वेड्स मनु’
2. चिट्टियां कलाईयां, फिल्म- ‘रॉय’
3. मटरगस्ती, फिल्म- ‘तमाशा’
4. सूरज डूबा है, फिल्म- ‘रॉय’
5. चार शनिवार, फिल्म- ‘ऑल इज वेल’
6. गुलाबो, फिल्म- ‘शानदार’
7. आज की पार्टी, फिल्म- ‘बजरंगी भाईजान’
8. गल्ला गूड़िया, फिल्म- ‘दिल धड़कने दो’