Secret Santa Gifts: क्रिसमस सेलिब्रेशन का दिन धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में लोगों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑफिस या दोस्तों के बीच होने वाले सीक्रेट सेंटा गेम का हर किसी को इंतजार होता है। जो लोग क्रिसमस नहीं भी मनाते हैं तो भी उन्हें इसमें हिस्सा लेने की उत्सुकता रहती है। इस दौरान कई बार बजट भी तय किया जाता है ताकि कुछ ऐसा चुना जाए जो ज्यादा महंगा भी न हो और सामने वाले को पसंद भी आ जाए। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो सरप्राइज खुलने पर चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।
पर्सनलाइज्ड LED लैम्प
सीक्रेट सेंटा गेम में आप किसी को गिफ्ट देने के लिए पर्सनलाइज्ड LED लैम्प खरीद सकते हैं। ये देखने में आकर्षक लगती है। इसमें आप उस इंसान का नाम या कोई संदेश भी लिखवा सकते हैं। इसे लिविंग रूम, बेडरूम या ऑफिस डेस्क पर रखा जा सकता है।
लकड़ी का सांता क्लॉज लैंप
बैटरी से चलने वाला लैंप क्रिसमस पर प्यार करने वाले दोस्त के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। यह एक बेहद रचनात्मक सीक्रेट सेंटा आइडिया भी है। चाहे आप अपनी पत्नी के लिए क्रिसमस गिफ्ट ढूंढ रहे हों या कॉर्पोरेट क्रिसमस गिफ्ट।
क्रिसमस ट्री मग
किसी दोस्त या ऑफिस कलीग को देने के लिए यह बेहतरीन तोहफा जो क्रिसमस के लिए परफेक्ट रहेगा। आप इसके लिए सिंपल मग से लेकर 3D मग भी खरीद सकते हैं । इसके अलावा आप 3D पॉप-अप क्रिसमस ट्री कार्ड आप क्रिसमस पर दे सकते हैं। इसमें आप संदेश लिख सकते हैं।
कर्टेन एलईडी लाइट्स
Secret Santa के तौर पर गिफ्ट में कर्टेन एलईडी लाइट्स ले सकते हैं। इसके कई सारे विकल्प आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इन्हें कमरे में लगाया जा सकता है। साथ में फोटो फ्रेम भी रख सकते हैं।
हेल्दी स्नैक्स बास्केट
अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि क्या गिफ्ट करें तो आप हेल्दी स्नैक्स बास्केट दे सकते हैं। यह गिफ्ट हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट रहेगा। इसमें बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी, कप केक जैसे सामान होते हैं।
