Best Places to Visit on Christmas 2025 in India: दिसंबर 2025 में अगर आप भी क्रिसमस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो असुविधा से बचने के लिए अभी से बुकिंग कर लें। इस बार क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। यानी आप सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर घूमने निकल सकते हैं। 2025 में क्रिसमस गुरुवार के दिन पड़ रहा है। कई जगह इस दिन छुट्टी रहती है या ऑप्शनल ऑफ होता है। इसके बाद आप शुक्रवार यानी 26 दिसंबर को एक छुट्टी ले सकते हैं। फिर 27 को शनिवार और 28 को रविवार है।

ऐसे में आप 4 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां हम आपको क्रिसमस ट्रिप के लिए भारत में बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। फेस्टिव सीजन में होटल जल्दी फुल हो जाते हैं। इसलिए आपको पहले ही बुकिंग कर लेनी चाहिए। इसके साथ ही आप हर शरहर में 24–25 दिसंबर को खास इवेंट, कैफे पार्टी या चर्च में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी जुटाएं ताकि आपका सफर यादगार बन सके। अपने बजट और पसंद के मुताबिक आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

गोवा (Goa)

भारत में अगर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है गोआ का। यहां क्रिसमस पर कास सेलिब्रेशन होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बहुत ज्यादा सर्दी भी रहती है। यहां आप कैरोल सिंगिंग, ट्विंकलिंग लाइट्स, आतिशाजी समेत कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

पुड्डुचेरी (Puducherry)

गोवा के अलावा आप क्रिसमस मनाने के लिए पुड्डुचेरी भी जा सकते हैं। यहां की स्पार्कल सजावट आपका मन मोह लेगी। यहां पर बनने वाला रम केक बेहद खास होता है।

लक्षद्वीप आईलैंड (Lakshadweep Islands)

अगर आप भारत में ही मालदीव जैसी फीलिंग्स लेना चाहते हैं तो आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लक्षद्वीप आईलैंड जा सकते हैं। यहां बंगाराम और कदम्ट द्वीप स्कूबा डाइविंग तो आप कर ही सकते हैं। साथ ही यहां की पार्टी भी बेहद खास होती हैं।