Christmas 2025: यूं तो क्रिसमस को अभी लगभग एक महीना पड़ा है। 25 दिसंबर 2025 को धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई क्रिसमस पार्टी के डेकोरेशन के लिए प्लानिंग कर रहा है तो कोई क्रिसमस केक पसंद करने के लिए खोजबीन कर रहा है। क्रिसमस सेलिब्रेशन बिना केक के संभव नहीं है। ऐसे में यहां हम आपके लिए केक के ऐसे टॉप 5 ऑप्शन लेकर आए हैं जो 2025 में क्रिसमस पर इस बार ट्रेंड में रहेंगे। इतना ही नहीं ये एक को खाने में बहुत सुपरटेस्टी हैं। साथ ही पार्टी के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन हैं।
चॉकलेट पेपरमिंट केक (Chocolate Peppermint Cake)
क्रिसमस पर आप इस बार चॉकलेट पेपरमिंट केक ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको क्रिसमस के लिए क्लासिक फ्लेवर मिलेगा। इतना ही नहीं इस केक की सजावट क्रिसमस सेलिब्रेशन पार्टी के लिए परफेक्ट है।
चॉकलेट ऑरेंज केक (Chocolate Orange Cake)
क्या आपने पहले कभी चॉकलेट ऑरेंज खाया है? इस बार आप इसे ट्राई कर सकते हैं। चॉकलेट ऑरेंज केक में संतरे का स्वाद आता है। चॉकलेट ऑरेंज बटरक्रीम से इसका फ्लेवर उभरकर आता है।
व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट प्रेट्ज़ेल केक (White Chocolate Peppermint Pretzel Cake)
व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट प्रेट्जेल केक कॉस्टको में मिलने वाले मौसमी ट्रीट से प्रेरित है। यह मीठा और नमकीन मिश्रण है। यह बहुत ही मुलायम व्हाइट केक है।
पिस्ता क्रैनबेरी केक (Pistachio Cranberry Cake)
क्रिसमस के लाल और हरे रंगों में गुलाबी रंग मिलाने का आइडिया बहुत पसंद आएगा। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत केक है जो अपने रंगों और स्वादों से क्रिसमस के उत्साह को पूरी तरह से दर्शाता है।
एग्गनोग केक ( Eggnog Cake)
अगर आपको हर क्रिसमस पर एग्गनोग पीना पसंद है, तो आपको मेरा एग्गनोग केक जरूर पसंद आएगा। इसमें कुछ स्वादिष्ट मसाले भी डाले जाते हैं।
