क्रिसमस 2024 (Christmas 2024) आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। हर साल 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जाता है। वैसे तो ये ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है लेकिन आज के समय में दुनियाभर में हर धर्म के लोग इसे सेलिब्रेट करने लगे हैं।
क्रिसमस के मौके पर लोग अपने-अपने घरों को लाइटिंग और क्रिसमस ट्री से खूबसूरत सजाते हैं, दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें क्रिसमस की ढेरों बधाइयां देते हैं, केक काटते हैं, साथ ही अपनों को खास गिफ्ट्स भी देते हैं।
अब, अगर इस साल आप भी अपनों को कुछ बेहतरीन तोहफे देना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स ऑप्शन बता रहे हैं जो दोस्तों, ऑफिस कलीग्स, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों, हर किसी के लिए एकदम परफेक्ट रहने वाले हैं। वहीं, ज्यादा कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं होगी। यानी ये गिफ्ट्स बजट फ्रैंडली भी होने वाले हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं इनपर-
फिटनेस से जुड़े गिफ्ट
आप अपनों के लिए फिटनेस से जुड़े गिफ्ट्स ले सकते हैं। जैसे आप उनके लिए जिम का कस्टमाइज बैग तैयार कर सकते हैं, जिसमें आप प्रोटीन शेकर, फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, जिम टॉवल, पानी की बोतल, रेजिस्टेंस बैंड, जिम शूज आदि रख सकते हैं। इससे अलग आप योगा मैट गिफ्ट कर सकते हैं। ये सभी गिफ्ट आपके अपनों के लिए एकदम परफेक्ट रहने वाले हैं।
टाई सेट
अगर आप अपने कलीग या अपने पापा के लिए कोई गिफ्ट सोच रहे हैं, तो आप उन्हें टाई सेट गिफ्ट कर सकते हैं। ये एकदम यूनिक गिफ्ट ऑप्शन है और उन्हें खूब पसंद भी आने वाला है।
ईयर बड्स
आप ईयर बड्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये उपहार हर किसी के खूब काम आएगा, साथ ही सबको पसंद भी आने वाला है। वहीं, आपको ऑनलाइन 1,000 रुपये के अंदर अच्छे ईयर बड्स मिल भी जाएंगे।
ग्रूमिंग किट
ग्रूमिंग किट परफेट्स गिफ्ट ऑपशन रहने वाला है। आप अपनों के लिए ऐसी ही कोई किट खरीद सकते हैं या उनके हिसाब से इसे कस्टमाइज भी करा सकते हैं। जैसे इस किट में आप फेस वॉश, सन्सक्रीन, मॉइस्चराइजर, शैंपू, आदि रख सकते हैं।
स्मार्ट होम डिवाइस
इन सब से अलग आप स्मार्ट होम डिवाइसेज गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे आप स्मार्ट बल्ब गिफ्ट कर सकते हैं, स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट स्पीकर आदि खरीद सकते हैं। ये गिफ्ट ऑपशन भी आपके अपनों को खूब पसंद आने वाला है।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Christmas पर जरूर खाई जाती है आलू से बनी ये चीज, नाम ऐसा की बोल नहीं पाएंगे