क्रिसमस आने में अब बस 3 दिन बाकी हैं। गौरतलब है कि हर साल 25 दिसंबर के दिन को दुनियाभर में क्रिसमस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ईसाई धर्म के साथ-साथ आज के समय में हर धर्म के लोग भी इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाते हैं। लोग एक-दूसरे को क्रिसमस डे की ढेरों बधाइयां देते हैं और जमकर पार्टी भी करते हैं।
वहीं, अगर इस क्रिसमस आप हाउस पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको क्रिसमस के मौके पर पार्टी के लिए होम डेकोर के कुछ बेहतरीन आइडिया बता रहे हैं। इनकी मदद से आप अपने घर को सुंदर सजा सकते हैं और घर आने वाले मेहमानों पर अपना बढिया इंप्रेशन जमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्रिसमस के मौके पर कैसे करें घर की डेकोरेशन-
क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन का सबसे जरूरी पार्ट माना जाता है। ऐसे में सबसे पहले अपने घर के एंट्री प्वाइंट पर एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री लगाएं। वहीं, क्रिसमस ट्री को यूनिक लुक देने के लिए आप उसके साथ अपनी कुछ खास यादों को जोड़ सकते हैं। जैसे इसे सजाने के लिए आप इसपर अपनी कुछ तस्वीरों को लगा सकते हैं। इससे अलग आप गिफ्ट बॉक्स या कॉटन की मदद से भी इसे डेकोरेट कर सकते हैं।
लाइटिंग
क्रिसमस ट्री लगाने के बाद आप अपने घर को खूबसूरत लाइटिंग से सजा सकते हैं। इसके लिए भी आप रेड और व्हाइट या गोल्डन लाइट लगा सकते हैं। लाइटिंग से आपका घर तो सुंदर लगेगा ही, साथ ही इससे फेस्टिव वाइब्स भी दो गुना बढ़ जाने वाली हैं।
सजावटी चीजें
इसके बाद आप अपने घर के खास हिस्सों जैसे डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम, टीवी कॉर्नर आदि पर क्रिसमस व्रेथ या क्रिसमस थीम से जुड़ी चीजें रख सकते हैं। घर के इन हिस्सों पर आप क्रिसमस बेल, स्टॉकिंग और सैंटा क्लॉज की मूर्ति रख सकते हैं।
फूलों से सजाएं
इन सब से अलग आप अपने घर को लाल और सफेद फूलों से सजा सकते हैं। इससे भी क्रिसमस की वाइब और अधिक बढ़ जाने वाली है, साथ ही आपका घर भी बेहद खूबसूरत लगेगा। इन कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आप अपने घर को क्रिसमस पार्टी के लिए सजा सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Christmas 2024: क्रिसमस पर खूब करें मस्ती पर इन 3 बातों क रखें ध्यान, वेलनेस और फिटनेस के लिए बेहद जरूरी