Christmas 2019 Tree Decoration Ideas, Images, Items, Things, Material, Photos: क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने वाला एक ईसाई त्योहार है। क्रिसमस को पूरे विश्व में धार्मिक अवकाश के रूप में या ईसाइयों और गैर-ईसाइयों द्वारा उत्सव के समय के रूप में मनाया जाता है। देश की परंपराएं अलग-अलग हैं, लेकिन उनमें लगभग हमेशा एक दावत, उपहार या कार्ड देना और चर्च या सार्वजनिक उत्सव जैसे क्रिसमस कैरोल और गाने का आनंद लेना शामिल है। सांता क्लॉज दुनिया के कई देशों में एक परंपरा है।
इस खास मौके पर सबसे ज्यादा महत्व क्रिसमस ट्री का है। क्रिसमस ट्री को लोग अपने घरों, ऑफिस, चर्च हर जगह एक सप्ताह पहले से ही रख देते हैं। साथ ही इसे खूबसूरती से सजाते भी हैं। क्रिसमस ट्री सजाने के लिए लोग खुद से भी कई चीजें बनाते हैं, साथ ही और भी अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं। आइए क्रिसमस ट्री को सजाने के आइडिया के बारे में जानते हैं।
लाइट्स: क्रिसमस ट्री पर आप हर तरफ से अलग-अलग रंग के लाइट्स से डेकोरेट कर सकते हैं। लाइट्स लगाने से ट्री की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
मिठाइयों से सजाएं: पारंपरिक आभूषणों को छोड़ दें और अपने ट्री को कुकीज, रिबन कैंडी, गमड्रॉप्स और अन्य पुराने जमाने की कैंडीज से सजाएं, जिसे लोग ट्री से सीधे ले कर खा सकें।
प्लास्टिक बॉल्स: आप अपने क्रिसमस ट्री को प्लास्टिक के अलग-अलग बॉल्स से भी डेकोरेट कर सकते हैं। कोशिश करें कि बॉल्स को ज्यादा पास-पास ना रखें।
पेपर और्नामेंट्स: क्रिसमस ट्री को आप हैंडमेड पेपर और्नामेंट्स की मदद से भी डेकोरेट कर सकते हैं। यह आपके ट्री को थोड़ा अलग लुक देगा।
कॉटन: आप अपने क्रिसमस ट्री को कॉटन का बेड बनाकर उसपर रख सकते हैं। साथ ही उसके चारों तरफ डेकोरेटिंग फ्लॉवर्स लगाएं। कॉटन पर आप लाइट्स भी लगा सकते हैं।
गिफ्ट्स: अपने क्रिसमस ट्री के आस-पास आप खूब सारे गिफ्ट्स के बॉक्स रख सकते हैं। सारे बॉक्स अलग-अलग कलर के पेपर से पैक्ड होने चाहिए, इससे खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
इसके अलावा आप क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोट खिलौने, सांता क्लॉज, कलरफुल पेपर बॉल्स, स्टिक, गिफ्ट बॉक्स जैसी और भी कई खूबसूरत चीजें लगा सकते हैं।

