Christmas 2018 Tree Decoration Ideas: 25 दिसंबर, ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास पर्व होता है। भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस डे को बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग सुबह चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं, केक काटते हैं और एक-दूसरे को बधाईयों के साथ गिफ्ट देते हैं। लेकिन इस दिन की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती है। क्रिसमस डे की डेकोरेशन के लिए बाजार में सामान की खरीददारी शुरू हो जाती है। आप भी क्रिसमस पर अपने घर, ऑफिस, चर्च या स्कूल को सजा सकते हैं। इसके लिए डार्क ब्लू, सुर्ख लाल आदि रंगों का प्रयोग कर घर को सुंदर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कई और तरीके जिसके जरिए शानदार सजावट की जा सकती है।
क्रिसमस ट्री और बल्ब: क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री का बहुत महत्व होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को खास तरीके से सजाया जाता है। आप भी अपने घर या ऑफिस में क्रिसमस ट्री को खास अंदाज में सजा सकते हैं। इसके लिए बाजार से छोटे-छोटे कलरफुल बल्ब खरीद सकते हैं। बल्ब को ट्री पर सजाएं और इनके जलते ही आपका घर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगेगा।
रिबन से सजावट: क्रिसमस के इस खास सेलिब्रशन पर आप घर को रिबन से सजा सकते हैं। लाल रंग के रिबन से घर की सजावट आपके घर को ट्रेडीशनल लुक दे सकती है।
सांता क्लॉज लगाएं: क्रिसमस डे पर घर या ऑफिस में सजावट करने के लिए सांता क्लॉज लगा सकते हैं। बाजारों में छोटे-छोटे सांता क्लॉज आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें हैंगिंग बेल्स और रंग-बिरंगी पोम-पोम के साथ लटका सकते हैं।
टेबल डेकोरेशन: क्रिसमस पर डाइनिंग टेबल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा सकते हैं। यह काफी अच्छी लुक देता है। इसके लिए आप डाइनिंग टेबल को कैंडल की मदद से सजा सकते हैं। घर के अन्य हिस्सों में भी कैंडल जलाकर घर को सजा सकते हैं।
कैंडल और फूल: क्रिसमस पर घर या ऑफिस को आप कैंडल और फूलों से सजा सकते हैं। बाजार में रंग-बिरंगी कैंडल मौजूद और खूशबूदार फूल से आप घर में चार चांद लगा सकते हैं।

