Christmas 2018 gifts ideas: भारत समेत दुनिया भर में 25 दिसबंर को क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस त्योहार को लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। क्रिसमस डे की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती हैं। बाजारों में डेकोरेशन और गिफ्ट्स की खरीददारी के लिए लोगों को तांता लगने लगता है। क्रिसमस के त्योहार पर उपहार देने की पंरापरा होती है। इस दिन लोग अपने करीबियों के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं और गिफ्ट देते हैं। आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर क्रिसमस डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए हम आपको ऐसे बेहतरीन गिफ्ट्स आइडियाज बताते हैं जो आसानी से बाजार में मिल जाएंगे और बजट पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

सांता बैग्स: अपने करीबियों के लिए ये क्रिसमस डे खास बनाने के लिए गिफ्ट के रूप में सांता बैग्स अच्छा ऑप्शन है। आप इन बैग्स में चॉकलेट या टॉफी रखकर दे सकते हैं। यह गिफ्ट महज 500 रुपये के अन्दर तैयार हो जाएगा।

कपड़े या जूलरी – क्रिसमस गिफ्ट के रूप में कपड़े या जूलरी दिए जा सकते हैं। इस उपहार को वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा। महिलाओं को जूलरी अधिक पंसद होती है इसलिए आप उन्हें सोने या चांदी से बनी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

नॉवेल्स: अगर आपके दोस्त को पढ़ने-लिखने का शौक है तो नॉवेल्स एक अच्छा विकल्प है। आप अपने दोस्त को क्रिसमस डे पर कुछ बेस्ट सेलिंग नॉवेल्स और बच्चों को कॉमिक्स दे सकते हैं। इसमें आपका अधिक खर्चा भी नहीं आएगा और आपके फ्रेंड की नॉलेज भी अच्छी होगी।

क्रिसमस ट्री – क्रिसमस ट्री प्यार का प्रतीक माना जाता है। बाजारों में कई तरह के क्रिसमस ट्री मिल रहे हैं। सदाबहार क्रिसमस वृक्ष, बालसम या फर का होता है। इनको क्रिसमस के दिन सजाया जाता है। माना जाता है क्रिसमस ट्री की शुरूआत प्राचीन काल में मिस्रवासियों, चीनियों ने की थी। इसलिए आप इस क्रिसमस पर ट्री खरीद सकते हैं।

कैंडल्स – मोमबत्ती का प्रयोग किसी जगह पर खूबसूरती बनाने के लिए खूब किया जाता है। आप फ्लोटिंग कैंडल, डबल मोल्ड कैंडल, जेल कैंडल, डिप कैंडल, चंक्स कैंडल, फूलों की खुशबू वाली कैंडल्स, वनीला, स्ट्रॉबेरी या चॉकलेट के फ्लेवर वाली कैंडल्स गिफ्ट कर सकते हैं।  इस दिन चर्च में लोग रंग-बिरंगी कैंडल्स जलाते हैं और प्रभु ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं।