Chitrangada Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर उनके फैंस यह जानने की कोशिश करते हैं कि 50 की उम्र में भी वह खुद को कैसे फिट रखती हैं और उनकी स्किन की ब्यूटी का क्या सीक्रेट है।

गुनगुने पानी से करती हैं दिन की शुरुआत

अब खुद चित्रांगदा सिंह ने अपने मॉर्निंग रूटीन का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह के समय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्रिंक्स और फलों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। उन्होंने ‘लेट्स टॉक विद नमिता’ पॉडकास्ट में अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया कि वह सुबह एक बड़ा मग गुनगुना पानी पीती हैं।

मॉर्निंग ट्रे में क्या होता है शामिल?

चित्रांगदा सिंह ने आगे बताया कि रात के समय वह जीरा और अजवाइन भिगोकर रखती हैं और सुबह उसे उबालकर उसमें नींबू का रस डालकर पीती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह सुबह भीगे हुए बादाम खाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मॉर्निंग ट्रे में एक कीवी और एक छोटी कटोरी पपीता भी शामिल होता है।

डाइटीशियन ने क्या कहा?

वहीं, इसे लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने कंसल्टेंट डाइटीशियन गरिमा गोयल से बात की है। उन्होंने चित्रांगदा सिंह की इन मॉर्निंग हैबिट्स को गट फ्रेंडली बताया है। गरिमा गोयल के मुताबिक, सुबह गुनगुना पानी पीने से रातभर हुई पानी की कमी पूरी होती है और यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है। इससे कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

डाइटीशियन के अनुसार, जीरा और अजवाइन का पानी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और पेट की जलन या भारीपन को कम करता है। वहीं, इसमें नींबू मिलाने से हाइड्रेशन और इम्युनिटी के लिए यह और बेहतर हो जाता है। सुबह पपीता और कीवी दोनों फल खाने को उन्होंने काफी फायदेमंद बताया है। उन्होंने आगे कहा कि पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन पचाने में मदद करता है, जबकि कीवी फाइबर और विटामिन C से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।