Children’s Day 2025 Rangoli Designs: 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को हर साल चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूल-कॉलेजों में कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। इस दौरान स्कूल-कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता भी होती है। वहीं स्कूल और कॉलेज को सजाया भी जाता है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी सुंदर डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो देखने में न केवल बेहद सुंदर हैं बल्कि उन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
चिल्ड्रेंस डे लिए सुंदर रंगोली डिजाइन्स | Children’s Day 2025 Rangoli Designs
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर आप उनकी प्रतिमा से प्रेरित इस तरह की सुंदर रंगोली बना सकते हैं।
बाल दिवस के मौके पर आप हंसते-मुस्कुराते बच्चों के चेहरे रंगोली में सजा सकते हैं। साथ में कोई प्यारा संदेश भी भेज सकते हैं।
हाथों में गुब्बारे लिए खिलखिलाते बच्चों की आकृति आप रंगोली में सजा सकते हैं। साथ में हैप्पी चिल्ड्रेंस डे लिखना न भूलें।
अगर आप कोई सिंपल डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो बाल दिवस पर इस तरह की रंगोली स्कूल या कॉलेज में बना सकते हैं।
बच्चों का दिमाग बहुत क्रिएटिव होता है। ऐसे में बाल दिवस पर हवा में पंक्षी की तरह उड़ते हुए बच्चों की रंगोली आप बना सकते हैं।
स्कूल या कॉलेज में बनाने के लिए इस तरह की छोटी सिंपल रंगोली भी सही रहेगी। इसमें अपनी पसंद मुताबिक आप रंग भर सकते हैं।
