Chhatrapati Shivaji Maharaj Birth Anniversary 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हर साल 19 फरवरी के दिन को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में मराठा परिवार में हुआ था। वे भारत के ऐसे वीर सपूत हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी महाराज का नाम जब भी किसी मराठा की जुबान पर आता है, तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से आजाद कराकर मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। हालांकि, केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है।
शिवाजी महाराज का एक ही लक्ष्य था, अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना। ऐसे में आज भी उनका नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है और उनकी जयंती को गर्व के साथ मनाया जाता है। आज के दिन लोग एक-दूसरे को खास संदेश भेजकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही खास संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन तस्वीरों और संदेशों के साथ अपनों को दें शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं-

हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,
स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,
देश का अभिमान शिवाजी,
राष्ट्र की है शान शिवाजी।शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं।

शूरवीरों की यह धरती,
छत्रपति शिवाजी पालनहार,
बुराई जिससे कोसों दूर भागे,
ऐसी गूंजी है हुंकार।शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं।

हर मराठा पागल है भगवे का, स्वराज का, शिवाजी राजे का…
जय भवानी, जय शिवाजी।शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

बिना रुके हर कठिनाई में कदम आगे बढ़ाना,
आसान नहीं है मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं।