Chhath Puja 2025, Nahay Khay Wishes, Images, Quotes, Status, Shubhkamnaye in Hindi: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय मनाया जाता है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है। इस दिन श्रद्धालु नदी, तालाब या किसी पवित्र जल में स्नान कर शुद्ध होते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। मिट्टी के चूल्हे पर सात्विक भोजन बनाते हैं। बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत उत्साह के साथ यह पर्व मनाया जाता है। हालांकि अब देश के विभिन्न राज्यों में इसे लेकर उल्लास नजर आता है। यह पूजा 4 दिन तक चलती है। इतना ही नहीं इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस खास मौके पर आप भी व्रतियों और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को प्यारे भक्तिमय संदेशों के जरिए छठ महापर्व और नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

छठ पर्व का पहला दिन: नहाय खाय की शुभकामनाएं

घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन
आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार
जय छठी मैया
नहाय खाय की शुभकामनाएं

महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास कण-कण में समाया
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

रथ पर होकर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
सुख और संपत्ति और खुशियां
आपको मिलें अपार
छठ नहाए खाए 2025 की बधाई

जब चिड़िया बाग में चहचहाती है
छठ मैया तब प्यार बरसाती है
सब के जीवन में खुशियां भर जाती है
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

जो है जगत का पालनहार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
न कभी रुके, न कभी देर करे,
ऐसे हैं हमारे सूर्यदेव,
आओ मिलकर करें इस छठ पर उनकी पूजा,
छठ पूजा 2025 की शुभकामनाएं