Cheapest Utensils Electronic Market: धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस दिन लोग बड़ी संख्या में नया बर्तन, गाड़ी, घर, सोने-चांदी की चीजें खरीदते हैं। इन दिनों सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में उसे खरीदना तो हर किसी के लिए संभव नहीं। शगुन करने के लिए लोग धनतेरस पर अक्सर बर्तन खरीदते हैं। इसे शुभ भी माना जाता है। वहीं कई लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी इस दिन लेना पसंद करते हैं। यहां हम दिल्ली के 2 ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप धनतेरस पर कम दाम में ही बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद पाएंगे।
दिल्ली में सस्ते बर्तन कहां मिलते हैं? | wholesale bartan market in delhi
दिल्ली में आप कम दाम में सदर बाजार के डेप्युटी गंज से बर्तन खरीद सकते हैं। यहां आपको पीतल, तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कांसा जैसे हर तरह के बर्तन मिल जाएंगे। इतना नहीं नहीं आपको छोटी चम्मच से लेकर बड़े से बड़े बर्तन यहां मिल जाएंगे। भगोने से लेकर परात, लकड़ी के बर्तन से लेकर रसोई से जुड़ी तमाम तरह के चीजें यहां सही दाम में मिल जाएगी। इतना ही नहीं गिफ्ट में देने के लिए भी यहां बर्तनों के सेट मिल जाएंगे। मॉल की तुलना में यहां का सामान 20–30% तक सस्ता मिलता है। यहां बर्तनों में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलेगी। यहां से देश के सभी हिस्सों में थोक में बर्तनों की सप्लाई भी किया जाता है।
दिल्ली में सही दाम में इलेक्ट्रॉनिक आइटम कहां मिलते हैं? | electronic gadget market in delhi
दिल्ली के नेहरू प्लेस को एशिया का सबसे बड़ा कंम्प्यूटर मार्केट माना जाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट सच में किसी टेक्नोलॉजी प्रेमी के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। धनतेरस पर आप यहां से बेहद कम दाम में इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। यहां हर तरह का लैपटॉप, पीसी, मोबाइल और गैजेट आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं यहां गेमिंग पीसी से लेकर एडिटिंग सिस्टम तक कस्टमाइज्ड बनवाने की सुविधा भी है। अगर आपका बजट कम है तो आप यहां से सेकंड हैंड सामान भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं यहां दुकानदार ग्राहक की जरूरत और बजट के हिसाब से सिस्टम तैयार कर देते हैं। यह मार्केट सुबह 10:00 से लेकर रात 8:00 तक खुली रहती है, लेकिन रविवार के दिन यह मार्केट पूरी तरह से बंद रहता है।