Weight Loss: फिट रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में से क्या 15 मिनट निकाल सकते हैं? अगर हां तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। वजन घटाना चाहते हैं और उसके लिए कोई सस्ता तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपको बस एक चीज की जरूरत होगी। वो है रस्सी। जी हां, रोजाना सिर्फ 15 मिनट तक रस्सी कूदने से शरीर में आपको ऐसे बदलाव नजर आएंगे, जिसकी कल्पना भी आपने नहीं की होगी। रस्सी कूदने से तेजी से कैलोरी बर्न (rasii kudne se kitni calorie burn hoti hai) होती हैं। वेट लॉस करने के लिए ये सबसे सस्ता, आसान और असरदार उपाय है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
रस्सी कूदने से 1 दिन में कितनी कैलोरी होती है बर्न? (How many calories are burnt in 1 day by jumping rope)
एक दिन में 15 मिनट रस्सी कूदने से करीब 350 से 400 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर आप दिन में दो बार 15-15 मिनट के लिए रस्सी कूदते हैं तो आप करीबन 800 से 900 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। तो फिर देर कीस बात की है, आज से ही रोजाना रस्सी कूदना शुरू कर दीजिए।
शरीर में चर्बी बढ़ने के क्या कारण हैं? (What are the reasons for the increase in body fat)
कई लोगों के कमर, जांघों और बाजुओं पर चर्बी जमा हो जाती है। ऐसा कई वजह से हो सकता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कई बार ये जिद्दी चर्बी शरीर पर जमा होने लगती है। इतना ही नहीं जो लोग कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं उनके साथ भी ये समस्या होती है। ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है, कई बार इस वजह से भी शरीर के विभिन्न अंगों पर चर्बी चढ़ने लगती है।
मोटापा किसकी वजह से बढ़ता है? (What causes obesity to increase)
मोटापा कई बार जेनेटिक फैक्टर की वजह से भी बढ़ सकता है। ऐसे लोगों में बेली फैट बहुत तेजी से बढ़ता है। इससे निजात पाने के लिए आपको क्रंच, प्लैंक, लेग रेज, माउंटेन क्लाइंबर जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा आप जम्पिंग जैक, साइकिलिंग भी कर सकते हैं।