How to Fix Cracked and Chapped Lips: सर्दी आते ही लोगों को कई तरह की परेशानी होने लगती है। इसमें से सबसे कॉमन है। त्वचा का रुखापन। सर्दी में अधिकतर लोग इससे प्रभावित होते हैं और इसको ठीक करने के लिए मार्केट से तरह-तरह के प्रोडक्ट खरीद कर यूज भी करते हैं।

होंठ फटने का मुख्य कारण क्या है?

सर्दी का असर होंठों पर भी देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में होंठ फटने या फिर चटकने भी लगते हैं और कुछ दिन तक केयर नहीं करने के बाद इसमें से खून भी आने लगता है। अगर आपके साथ भी इस तरह का होता है तो हम आपके लिए सर्दी के मौसम में होठों को फटने से बचाने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आप इसको आसानी से फॉलो भी कर सकते हैं।

ठंड में होंठ क्यों फटते हैं?

दरअसल, सर्दी के मौसम में होंठ फटने का मुख्य कारण वातावरण में नमी की कमी होना है। नमी की कमी के कारण होंठ सूख जाती है और फटने लगती है। हालांकि, कई लोग सर्दी के मौसम में पानी कम पीते है, जिसके कारण होंठ फटने लगती है। वहीं, सर्दी के मौसम में हवा तेज चलती है, जिसके कारण तापमान में कमी आती है। इस कारण भी होंठ फटने लगती है।

शरीर में किसकी कमी से होंठ फटते हैं?

सर्दी हो या गर्मी दोनों मौसम में अगर होंठ फटते हैं तो शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। होंठ फटने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन बी6 की कमी का होना है। हालांकि, शरीर में आयरन, जिंक और ओमेगा-3 की कमी के कारण भी होंठ फटने लगते हैं।

होंठ फटने पर क्या लगाएं?

सर्दी के मौसम में अगर आप भी होंठ फटने की समस्या से परेशान हैं तो आप इसको कुछ आसान उपाय से सही कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली (Petroleum Jelly) को अपने होंठों पर लगा लें। रात पर ऐसे ही रहने दें। आप सुबह उठने के तुरंत बाद इसको सही से साफ कर लें। इससे पूरे दिन होंठ नहीं फटेगी।

इन घरेलू उपाय से होंठों को फटने से बचाएं

आप रात को सोने से पहले अपने होंठ पर नारियल तेल भी लगा सकते हैं। नारियल तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है जो होंठों की ड्राईनेस दूर करता है। आप इसको दिन में दो से तीन बार भी लगा सकते हैं। आप होंठों पर शहद भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद  एंटी बैक्टीरियल गुण होंठों को मुलायम रखते हैं। आप रात को सोने से पहले घी भी लगा सकते हैं।