Bichiya Design: हर सुहागन महिला के लिए बिछिया बेहद खास होते हैं। शादी के बाद ये सुहाग की निशानी माने जाते हैं। यह न केवल महिला के पैरों की सुंदरता बढ़ाते बल्कि इससे कई पुरानी परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं। यूं तो समय-समय पर बिछिया की डिजाइन में बदलाव होते रहते हैं। लेकिन चांदी की बिछिया में कुछ डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। अगर आपके यहां नई बहू आई है या फिर आने वाली है तो आप उसे गिफ्ट में चांदी की बिछिया दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे यूनिक और ट्रेंडी बिछिया डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहनने से गोरे-गोरे पैरों की शोभा बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं ये सूट से लेकर साड़ी हर तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगेंगे। इसलिए हर महिला के पास इस तरह के बिछिया डिजाइन का कलेक्शन होना चाहिए।

एडजस्टेबल बिछिया। फोटो:pinterest

अगर आपकी बहुरानी जॉब करती है तो आपको इस तरह के मिनिमल डिजाइन वाले बिछिया खरीदने चाहिए। ये शूज या सैंडल के साथ पहनने में बहुत आराम देते हैं।

जोधा डिजाइन बिछिया। फोटो:pinterest

नई नवेली बहू के लिए इस तरह के जोधा डिजाइन बिछिया (jodha bichhiya design) खरीद सकती हैं। ये आकार में बड़े होते हैं। वहीं नग वाले बिछिया भी पैरों में अच्छे लगते हैं।

यूनिक बिछिया डिजाइन। फोटो:pinterest

अगर आप बिछिया में कोई यूनिक डिजाइन खोज रही हैं। तो ऐसे Unique Bichiya Design इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये देखने में काफी यूनिक लगते हैं।

सिंपल बिछिया डिजाइन। फोटो:pinterest

अगर आपको सिंपल और मजबूत बिछिया चाहिए तो ऐसे रिंग डिजाइन में बिछिया खरीद सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए ये काफी बेस्ट रहते हैं।

टो रिंग डिजाइन। फोटो:pinterest

पैरों की उंगलियों के साथ कई महिलाएं अंगूठे में भी बिछिया (Silver Toe Ring Designs) पहनती हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

ट्रेंडी बिछिया डिजाइन। फोटो:pinterest

चांदी के बड़े-बड़े बिछिया भी नई दुल्हन के पैरों में बहुत अच्छे लगते हैं। पूजा-पाठ में भी इस तरह के बिछिया आप पहन सकती हैं।

नग वाले बिछिया। फोटो:pinterest

नग वाले बिछिया कभी भी फैशन से आउट नहीं होते हैं। न तो इनकी चमक कम होती है और न ही रंग फीका पड़ता है।

मिनाकारी बिछिया डिजाइन। फोटो:pinterest

महिलाओं को हमेशा नग वाले बिछिया (Nag bichiya design) काफी लुभाते हैं। ये हमेशा फैशन में रहते हैं। यहां एक-दो नहीं कई सारे बिछिया के ऑप्शन हैं, जिनमें से आप अपने लिए बेस्ट चुन सकती हैं।