प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और विद्वान आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफल होने के कई सुझाव दिए हैं, जो आज भी आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। शिक्षा, राजनीति या फिर व्यक्तिगत विकास में भी उनके विचार आगे की राह दिखाते हैं और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। अगर आप किसी क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो हम आपके लिए आचार्य चाणक्य के 7 ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे, जो आपको हर कदम पर मार्गदर्शन करेंगे और आगे की राह दिखाएंगे।

अनुशासन का करें पालन

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को जीवन में अनुशासित जरूर होना चाहिए। क्योंकि अनुशासित व्यक्ति लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेता है। साथ ही, उसे अपने कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सुबह जल्दी उठें

हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। क्योंकि जो लोग सुबह देर से उठते हैं, वे लोग अपना कीमती समय निकाल देते हैं। साथ ही, देर तक सोने की वजह से शरीर में आलस्य भी रहता है। यही कारण है कि चाणक्य नीति में सुबह उठने को हितकारी बताया गया है।

पौष्टिक और संतुलित लें आहार

व्यक्ति को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है और व्यक्ति रोगों से दूर रहता है। साथ ही पौष्टिक आहार लेने से कठिन से कठिन कार्य करने के लिए भी व्यक्ति में ऊर्जा बनी रहती है और वह स्फूर्ति के साथ उन कार्यों को करता है।

काम को बीच में न छोड़ें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी भी काम को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि हर काम में बाधा तो आती ही है। लेकिन बाधाओं से घबराकर उसे बीच में न छोड़ें। याद रखें, किसी काम को पूरा करने के बाद ही लोग उसे याद रखते हैं। इसके बिना पूरा कार्य व्‍यर्थ है।

अपनी ताकत को पहचानें

चाणक्य कहते हैं कि इंसान को सबसे पहले अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। अत: हमें वही काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। यदि शक्ति से अधिक काम हम हाथ में लेंगे तो असफल होना तय है।

मित्रों की भी रखें पहचान

इंसान को हमेशा अपने मित्रों की पहचान रखनी चाहिए। यानी सच्चे मित्र कौन है और कौन कपटी है। यूं कहें कि मित्रों के वेश में शत्रु कौन-कौन हैं। क्योंकि सच्चे मित्र के सहयोग से ही आप आगे बढ़ सकते हैं।

आय से अधिक न करें खर्च

चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को हमेशा अपनी आय और व्यय का उचित ज्ञान होना चाहिए। जो लोग आय से अधिक धन खर्च करते हैं, वे परेशानियों में फंस जाते हैं। धन संबंधी सुख पाना चाहते हैं, तो कभी भी आय से अधिक खर्च न करें। आगे पढ़िए- गीले बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं? यहां जानिए हर एक सवाल का जवाब