Navratri Rangoli Designs: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का विशेष महत्व है। दरअसल, चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष का भी आरंभ हो जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है।
नवरात्र में इस तरह करें मां दुर्गा का स्वागत
वहीं, कई जगहों पर कलश भी स्थापित किया जाता है। कई लोग तो पूरे नवरात्र व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना भी करते हैं। ऐसे में आप भी इस नवरात्र में मां दुर्गा का स्वागत कुछ खास तरह से कर सकते हैं। आप अपने घर के आंगन या फिर मेन गेट पर रंगोली बना सकते हैं। इस आर्टिकल में नौ दिनों के लिए नौ तरह की रंगोली का डिजाइन लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से बना सकते हैं।
नवरात्र के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन-Navratri Rangoli Designs

कलश वाली रंगोली से करें मां दुर्गा का स्वागत
नवरात्र के पहले दिन आप कलश वाली रंगोली को बनाकर मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाना काफी आसान है। इसको बनाने के लिए कई रंगों का उपयोग किया गया है।

नवरात्रि के दूसरे दिन आप अपने घर पर मां के पद चिन्हों के डिजाइन में रंगोली बना सकते हैं। आप इसके लिए अलग-अलग रंगों को भी चयन कर सकते हैं। यह रंगोली देखने में काफी यूनिक है।

नवरात्र के तीसरे दिन आप जय माता दी लिखे रंगोली को भी बना सकते हैं। इसके साथ आप एक सुंदर फूल को भी रख सकते हैं। इसको बनाना एकदम आसान है और इसके ऊपर आप डॉट-डॉट भी रख सकते हैं।

शुभ-लाभ, कलश और चरण पादुका के डिजाइन में यह रंगोली काफी परफेक्ट है। इसको आप आटे और कुछ रंगों की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस रंगोली के बीच में एक कलश है, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है।

नवरात्रि के पांचवें दिन बनाएं ये रंगोली
नवरात्रि के पांचवें दिन आप हल्दी आटा और रोली की मदद से एक बेहतरीन रंगोली को बना सकते हैं। आप इस रंगोली के चारो ओर कुछ दिये और कुछ गेंदे के फूल को भी रख सकते हैं।

आप इस दिन कलश वाली बेहतरीन रंगोली डिजाइन को भी बना सकते हैं। इसके साथ ही आप रंगोली को कुछ फूलों से भी सजा सकते हैं। आटे और लाल रोली की मदद से इस रंगोली डिजाइन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।

मां के रूप वाली रंगोली
नवरात्रि के सातवें दिन आप मां दुर्गा के रूप को रंगोली में उतार सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों से इसको आसानी से सजा भी सकते हैं। ध्यान रखें कि इस रंगोली को पूजा घर में ही बनाएं, जिससे किसी का पैर न लग पाए।

नवरात्रि के आठवें दिन आप बंगाल की मां दुर्गा वाली रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं।

नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन आप मां के आंखों की रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। आप इसको आटे से भी बना सकते हैं। इस रंगोली को कलरफुल भी बनाया जा सकता है। आगे पढ़िएः गर्मी में झड़ने लगे हैं बाल? इन तरीकों से रखें सेहत का ख्याल; कुछ ही दिन में दिखने लगेंगे शाइनी