Anti Aging Foods: चेहरा सिर्फ मेकअप करने से खूबसूरत नहीं दिखता है। मेकअप के जरिए आप अपनी बढ़ती उम्र को छिपा सकते हैं, लेकिन उम्र के असर को रोक नहीं सकते हैं। इसके लिए जरूरत होती है हेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान और भरपूर नींद की। बुढ़ापे को रोकने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट को भी शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं। इतना ही नहीं इन चीजों को सेलेब्स भी बुढ़ापा रोकने के लिए खाते हैं। सेलिब्रिटी डाइटिशियन रयान फर्नांडो (Ryan Fernando) ने भी एक पॉडकास्ट में इसका जिक्र किया था। उम्र से छोटा दिखने के लिए आपको इन्हें बस सुबह खाली पेट खाना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
जवां दिखने के लिए पानी में डालकर पिएं ये चीजें
सुबह खाली पेट सभी को गुनगुना पानी पीना चाहिए। लेकिन सिर्फ पानी पीने से काम नहीं चलेगा। अगर आप जवां दिखना चाहते हैं तो आपको सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी में कुछ चीजों को डालकर पीना चाहिए। सुबह-सुबह आपको अजवाइन का पानी, जीरा का पानी, सौंफ का पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
खाली पेट पीना शुरू करें सब्जियों का जूस
उम्र को थामने के लिए सुबह खाली पेट आपको सब्जियों का जूस पीना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा विटामिन्स और फाइबर भी होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है। कई सेलिब्रिटी भी दिन की शुरुआत वेजिटेबल जूस से करते हैं।
सुबह खाली पेट खाएं भीगे हुए नट्स
सुबह खाली पेट नट्स खाना स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। जवान दिखने के लिए आपको सुबह उठने के बाद बादाम खाने चाहिए। इसके अलावा आप अखरोट और अंजीर भी खा सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 के अलावा फैटी एसिड होते हैं। साथ ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है। इनका सेवन करने से झुर्रियां दूर होती हैं। साथ ही बाल भी हेल्दी रहते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।