Kapil Sharma success tips: कपिल शर्मा एक ऐसे एक्टर जो ना सिर्फ लोगों को हसातें हैं बल्कि उनकी भावनाओं का ध्यान भी रखते हैं। कपिल शर्मा को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपनी मजाक-मस्ती से लोगों को दिल पहले ही जीत चुके हैं। कपिल शर्मा आज जो भी हैं सब अपने दम पर हैं। जब वह इंडस्ट्री में आए थे तो उनके सामने कई अन्य दिग्गज भी मौजूद थे लेकिन उसके बावजूद कपिल ने अपनी एक अलग जगह बना ली। कपिल शर्मा अपने टैलेंट और मेहनत की वजह से आज इतने आगे बढ़ें हैं। अगर आपको भी उनके जैसा सफल होना है तो उनकी बताई बातों पर ध्यान देना होगा, साथ ही उन बातों पर अमल करना होगा।
अपने टैलेंट को समझें:
कपिल आज जिस भी सफलता तक पहुंचें हैं वह सिर्फ अपने टैलेंट पर पहुंचें हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर आपको खुद पर और खुद की टैलेंट पर भरोसा होगा तो आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं।
अपनी कमी को स्वीकारना:
कपिल शर्मा की सफलता का एक और राज यह है कि वह अपने अंदर की कमी को जानते हैं और उस कमी को स्वीकारते भी हैं। उनका मानना है कि अपनी कमी को स्वीकार कर ही आप उसे सुधार सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
टीम के लोग का समर्थन करना:
कपिल का ऐसा मानना है कि जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं आपकी जीत में उनका भी उतना ही हाथ होता है। एक अच्छे और समझदार टीम के साथ काम करना आपको सफलता की तरफ जल्दी ले जाता है। इसलिए हमेशा अपने टीम के लोगों का सम्मान करें।
परिवार का साथ:
सफलता के पीछे आपके परिवार के लोगों का सबसे बड़ा हाथ होता है। इसलिए कपिल अपनी मां का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें अपने लगभग हर शो पर ले कर जाते हैं। उनकी मां उनकी सफलता की सबसे पहली प्रेरणा हैं।
सबका सम्मान करना:
कपिल हर उम्र के लोगों का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार जब आप दूसरों के साथ जैसा बर्ताव करेंगे आपको वापस वैसा ही कुछ मिलेगा। इसलिए चाहे कोई आपसे बड़ा हो या छोटा उनका बराबर सम्मान करें।
छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाना:
किसी की बात को अगर आप तुरंत दिल से लगा लेंगे तो आपको आगे बढ़ने में बहुत मुश्किल होगी। इसलिए जितना हो सकें दूसरों की बातों को अनदेखा करें और इसी मूलमंत्र की वजह से कपिल आज इतने सफल हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)