हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हों। ऐसे में इसके लिए कई लोग नारियल के तेल का उपयोग करते हैं। कुछ लोग तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर भी लगाते हैं। दरअसल, नारियल तेल में कपूर डालकर लगाने के कई फायदे होते हैं। इससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। वहीं, नारियल तेल में कपूर डालकर लगाने से बालों को डैंड्रफ और खुजली से भी बचाया जा सकता है। दरअसल, कपूर में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को रोकते हैं।
डैंड्रफ का होता है सफाया
कपूर में मौजूद एंटीफंगल गुण स्कैल्प पर मौजूद फंगस को कम करने में मदद करते हैं, जबकि नारियल तेल सूखापन दूर करके स्कैल्प को नरम और मॉइस्चराइज रखता है। ऐसे में अगर आपके भी बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर अपने स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं।
बालों को बढ़ाने में मददगार
नारियल के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने पर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, कपूर बालों के रोम को जरूरी पोषण देकर भी ग्रोथ को बढ़ावा देता है और साथ ही हेयर फॉल की समस्या को कम करता है।
बालों में जूं से राहत
अगर बच्चों के बालों में जूं लग जाएं, तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाना बहुत लाभकारी हो सकता है। कपूर की तीखी खुशबू और ठंडक जूं को मारने में मदद करती है। इसके साथ ही, नारियल तेल और कपूर का मिश्रण ऑरिक एसिड की मात्रा बढ़ाता है, जो बालों से जूं हटाने में कारगर होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।