Dhanteras 2025: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इन दिनों सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम लोगों की पहुंच से ये काफी दूर हो गए हैं।
हर कोई धनतेरस पर सोना तो खरीदना चाहता है लेकिन सोने के भाव जानकर मन मार लेते हैं। लेकिन आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए धनतेरस पर सोने की कुछ चीजों को खरीद सकते हैं। ऐसे में आपका शगुन भी हो जाएगा और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। आइए जानें इसके बारे में।
नोज रिंग या नोज पिन
धरतेरस पर आप सोने खरीदने का शगुन करना चाहते हैं तो आप सोने की नोज रिंग या नोज पिन खरीद सकते हैं। ये आपको कम दामों पर मिल जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 1 हजार से होती है। बाकी अपने बजट के हिसाब से आप ले सकते हैं।
अंगूठी
2025 में आप धनतेरस के त्योहार पर अपने या अपनी प्रियजन के लिए सोने की अंगूठी खरीद सकते हैं। 22 कैरट की सोने की हल्की अंगूठी आपको 10 हजार रुपये की शुरुआत कीमत में मिल सकती है।
सोने का सिक्का
सोने के भाव बढ़ रहे हैं ऐसे में फ्यूचर सेविंग के लिए भी इसे अच्छा विकल्प माना जा रहा है। ऐसे में आप इस धनतेरस पर सोने का सिक्का भी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत आमतौर पर 24K गोल्ड कॉइन की कीमत 22K से शुरु होती है। इसमें आपको मेकिंग चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।