Diwali Long Weekend Trip: दिवाली पर बच्चों के स्कूल में 20 से 23 की छुट्टियां पड़ रही हैं। वहीं इसमें अगर 19 अक्टूबर के संडे को भी शामिल किया जाए तो कुल 4 दिनों की छुट्टियां हैं। वहीं दफ्तरों में कई लोगों का अवकाश शनिवार-इतवार को रहता है। 20 और 21 की दिवाली की छुट्टी है। ऐसे में लोगों के पास 4 दिनों का लंबा वीकेंड है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के 5 जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां न केवल दिवाली पर आपको अलग अनुभूति होगी बल्कि जेब पर भी बहुत ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

द‍ीपावली का त्‍योहार भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट जगह है अयोध्या। वहां दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजता है। मंदिर में दर्शन के बाद आप यहां अनोखा नजारा देख सकते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

दिवाली पर आप वाराणसी घूमने भी जा सकते हैं। यहां की रौनक दिवाली पर देखने लायक होती है। घाटों पर जलते दीपक, गंगा आरती की आवाज और रंगोली से सजे मंदिर मन को सुकून देते हैं। यहां की देव दीपावली काफी प्रसिद्ध है। गंगा के घाटों पर लाखों दीप जलाए जाते हैं।

जयपुर, राजस्‍थान

जयपुर की दिवाली भी बेहद खास होती है। यहां दिवाली के मौके पर बेहद सुंदर सजावट की जाती है। पिंक सिटी में लाइट्स और सजावट आपका मन मोह लेगी। झांकियां भी यहां आपको देखने को मिलेगी।

उदयपुर, राजस्‍थान

उदयपुर में आपको दिवाली पर अलग ही अनुभव करने को मिलेगा। पिछोला झील आसपास की लाइटों से शाम होते ही जगमगा उठती है। वहीं सिटी पैलेस रात में लाइट्स की सजावट देखने लायक होती है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश में भी दिवाली पर आप घूमने जा सकते हैं। यहां आपको शांति और सुकून मिलेगा। गंगा किनारे दीपों की रोशनी में आरती देखना आपको एक अलग ही अनुभव देगा।