Broccoli Paratha Recipe: दिन की शुरुआत अगर हेल्दी नाश्ते के साथ होता है तो पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरता है। नाश्ते में हेल्दी चीजों को शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर रहता है। अगर आप भी हेल्दी नाश्ते (Healthy Breakfast) की तलाश में है तो आप सुबह-सुबह ब्रोकली का पराठा (Broccoli Paratha) बना सकते हैं। यह हल्दी भी होता है और आसानी से बन भी जाता है।

ब्रोकली का पराठा बनाने की सामग्री

  • 1 ब्रोकली
  • 2 कप आटा
  • तीन हरी मिर्च
  • दो छोटा प्याज
  • तीन चम्मच रिफाइंड ऑयल
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • हल्दी

घर पर कैसे बनाएं ब्रोकली का पराठा?

ब्रोकली का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ब्रोकली को छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब इसको पानी में सही से उबाल लें। इसके लिए आप प्याज और मिर्च को छोटे-छोटे पीस में भी काट लें। अब गैस पर एक पैन को चढ़ाएं और प्याज और मिर्च को हल्का भूनें। अब इसमें ब्रोकली को डालें और करीब 3-4 मिनट तक पकाएं। अब आप इसमें नमक, हल्दी और गरम मसाला को डाल लें। इस तरह आपका भरवा तैयार हो जाएगा।

चम्मच की मदद से भरें

अब आप आटे को गूंथ लें। इसको गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा गिला न हो जाए। पराठा के लिए आटा अगर टाइट रहता है तो काफी बेहतर होता है। आटा गूंथने के बाद आप इसको लोई बनना लें और इसको हल्का बेलने के बाद इसमें चम्मच की मदद से ब्रोकली के भरवे को भर लें। फिर इसको बेलें। अब आप इसको तवे पर पका सकते हैं। आप सेंकते समय इस पर घी भी लगा सकते हैं।  इस तरह आप आसानी से ब्रोकली का पराठा तैयार कर सकते हैं। आप इसको नाश्ते में अचार या चटनी के साथ गरमागरम का सकते हैं।

किचन में जले हुए बर्तन को अगर आप आसानी से साफ करना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर टिप्स के बारे में जान सकते हैं।