शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिट रहना बेहद जरुरी होता है। फिर वह कोई भी व्यक्ति ही क्यों ना हो। इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम हमेशा आता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हमेशा से फिट रहने की वजह से फैन्स को मोटिवेट करते रहते हैं। जिससे उनके साथ बाकि लोग भी फिट रह सकें। सेलेब्रिटीज अपने फिट रहने के तरीके से बारे में अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। जिसमें कोई अपने डाइट प्लान के बारे में बताता है, कोई जिम की फोटो या एक्सरसाइज की वीडियो शेयर करते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स को फिट देखकर फैन्स का भी उनके जैसे बनने की इच्छा होती है। इन सभी पोस्ट के जरिए स्टार्स अपने फैन्स को बताते रहते हैं कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना सबसे जरुरी होता है। आजकल फिट रहने के लिए वेजिटेरियन बनने की चलन चल रहा है। इसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हो गए हैं। इन स्टार्स ने फिट रहने के लिए वेजिटेरियन या शाकाहारी डाइट को बेहतर समझा। तो आइए आपको इन स्टार्स के बारे में बताते हैं।
सोनम कपूर:
फैशन डीवा सोनम कपूर अपने स्टाइल को लेकर जितना सजग रहती हैं उतना ही अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखती हैं। फिट रहने के लिए सोनम ने करीब 5 साल पहले ही मांसहार को छोड़कर शाकाहारी बन गईं थी। उसके बाद अब उन्होनें दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स का भी सेवन करना बंद कर दिया है।
आलिया भट्ट:
वेजिटेरियन बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। पिछले साल आलिया भट्ट भी शाकाहारी बन गई हैं। अपने बेहतरीन लुक्स के लिए फेमस आलिया भट्ट ने भी मांसाहारी खाना बंद कर दिया है। आलिया के साथ उनके पिता महेश भट्ट भी वेजिटेरियन हैं।
जॉन अब्राहम:
जॉन की बॉडी पर सभी लड़कियां फिदा होती हैं तो हर लड़का जॉन जैसी बॉडी पाना चाहता है। जॉन अब्राहम जैसी बॉडी पाना आसान नहीं होता है। उसके लिए आपको जिम में घंटो पसीना बहाना पड़ता है। फिट रहने के लिए जिम करने के साथ जॉन सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते हैं।
शाहिद कपूर:
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की टोन्ड बॉडी भी सभी को पसंद आती हैं। इस टोन्ड बॉडी के पीछे शाहिद को घंटों जिम में मेहनत करनी पड़ती हैं। शाहिद कपूर शाकाहारी हैं और अक्सर पीटा(PETA) के कैम्पेन्स में नजर आते हैं।
आमिर खान:
अपने हर रोल के अनुसार बॉडी को ढालने वाले आमिर खान भी शाकाहारी हैं। आमिर को शाकाहारी बनने के लिए उनकी पत्नी किरण राव से प्रोत्साहित किया था। शुरुआत में आमिर शाकाहारी भोजन करते थें। उसके बाद उन्होनें दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन करना भी बंद कर दिया है।