lauki for weight loss: वेट लॉस की बात आते ही सिर्फ एक सब्जी की चर्चा होती है और वो है लौकी। लौकी पानी से भरपूर एक ऐसी सब्जी है जो कि पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके अलावा लौकी खाना आंतों की गति को तेज करता है जिससे पेट साफ हो जाता है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी वेट लॉस के लिए लौकी खाने के कई फायदे हैं। पर अक्सर लोग वेट लॉस में लौकी का जूस ही पीते हैं जबकि इसमें फाइबर और रफेज की मात्रा जीरो होती है। तो आइए जानते हैं लौकी के सेवन का वो तरीका जो वेट लॉस में कारगर तरीके से काम करता है।

वेट लॉस के लिए लौकी खाने के फायदे-How to have lauki for weight loss

वेट लॉस में आप लौकी कई प्रकार से खा सकते हैं। लेकिन, सबसे कारगर तरीका है कि आप लौकी को उबालकर खाएं (boiled lauki for weight loss)। इसके लिए आपको करना ये है कि
-लौकी को छिलके सहित मोटा-मोटा काटकर पानी में डाल लें और इसे दो सीटी लेकर उबाल लें।
-इसके बाद लौकी को मैश करें और इसमें थोड़ा सा नमक, अजवाइन और फिर हरी धनिया मिलाकर खाएं।

वेट लॉस में कब खाएं उबली हुई लौकी

वेट लॉस में आपको इस तरह से उबली हुई लौकी को सुबह खाली पेट खाना है। आपको इसे इसके पानी और छिलके के साथ खाना है। चाहे तो आप इसमें दही भी मिलाकर खा सकते हैं। ये और टेस्टी हो जाएगा और वेट लॉस में तेजी से मदद मिलेगी।

वेट लॉस में उबली लौकी खाने के फायदे

वेट लॉस के लिए उबली लौकी खाने के कई फायदे कई हैं। सबसे पहले तो ये रफेज और फाइबर से भरपूर है और वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। इसका रफेज फैट पचाने की गति को तेज करता है। इसके अलावा ये कब्ज की समस्या से बचाता है और पेट साफ रखता है। इसके अलावा इसका फाइबर पेट को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। इस प्रकार से ये वेट लॉस में तेजी से मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से वेट लॉस में उबली लौकी खाएं।