Body Lotion vs. Face Moisturizer: सर्दियां आने पर स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए लोग बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप भी शरीर पर लगाने वाले बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगा लेते हैं, तो ये आदत बदल लीजिए।

चेहरे पर नमी लगाने के लिए इन्हें लगाना नुकसानदायक हो सकता है। चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा से काफी पतली, सेंसिटिव और अलग होती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए Body Lotion और Face Moisturisers में क्या अंतर होता है और क्या चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। साथ ही जानिए चेहरे पर बॉडी लोशन लगाने से क्या होता है।

चेहरे पर क्या बॉडी लोशन लगा सकते हैं, जानिए लोशन और फेस मॉइस्चराइजर में अंतर

बॉडी लोशन या बॉडी मॉइस्चराइजर और फेस मॉइस्चराइजर काफी अलग होते हैं। बॉडी मॉइश्चराइजर, फेस मॉइश्चाइजर की तुलना में भारी और चिकना होता है। यह शरीर पर लगाने पर आसानी से फैल जाता है। लेकिन जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है तो स्किन पर मुंहासे या ऑयली स्किन पर दिक्कत हो सकती है। बॉडी लोशन में खुशबू के लिए फ्रेग्नेंस डाला जाता है। इसलिए यह चेहरे पर लगाने पर स्किन एलर्जी समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।

चेहरे पर फेस मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे

फेस मॉइश्चराइजर ज्यादातर नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं। यह काफी लाइट होते हैं। चेहरे पर ऑय़ली लुक नहीं देते हैं। चेहरे को ऐसे प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है, जो स्किन के अंदर तक जाकर मॉइस्चराइज तो कर सकें लेकिन इस दौरान पोर्स को क्लॉग न करें। एक्सपर्ट्स चेहरे पर बॉडी लोशन या बॉडी मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं। चेहरे पर फेस मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन सॉफ्ट रहती हैं। इसे लगाने से महीन रेखाओं और झुर्रियों को रोकने में मदद मिलती है। 

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।