राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर सर्दी की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ लोग रजाई और कंबल को अलमारी से बाहर निकालने लगे हैं। वहीं, लंबे समय तक बंद रहने के कारण रजाई-कंबल से खराब स्मेल आने लगती है। अधिकतर लोग इसे ड्राई क्लीन के लिए भेज देते हैं। हालांकि, कुछ टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से घर पर ही बदबू को दूर कर सकते हैं। इससे आपको ड्राई क्लीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

धूप में रखें

रजाई-कंबल से खराब स्मेल को दूर करने के लिए आप इन्हें कुछ समय के लिए धूप में रख सकते हैं। इससे बदबू दूर हो जाएगी। दरअसल, धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करती हैं। आप सप्ताह में कम से कम कुछ घंटों के लिए इन्हें तेज धूप में जरूर सुखाएं।

कपूर का करें उपयोग

कंबल से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप कपूर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कंबल के कवर को धूल लें। अब इस कवर को कंबल पर चढ़ाएं और उसके अंदर कुछ कपूर डालें। बदबू दूर करने के लिए यह तरीका भी काफी बेहतर है।

एसेंशियल ऑयल से आएगी खुशबू

धोने या सुखाने के बाद रजाई-कंबल पर कुछ बूंदें लैवेंडर या टी ट्री ऑयल की डालें। इससे इनमें हल्की और ताजगीभरी खुशबू बनी रहती है।

नीम के पत्ते और कपूर

रजाई-कंबल से अगर हल्की स्मेल आ रही है, तो आप नीम के पत्ते और कपूर की मदद से भी बदबू हटा सकते हैं। जब रजाई या कंबल को दोबारा अलमारी में रखें, तो साथ में सूखे नीम के पत्ते या कपूर की गोलियां रख दें। दरअसल, नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो नमी और फफूंदी से बचाते हैं।

सफेद सिरका

सफेद सिरका से भी आप रजाई-कंबल की बदबू दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका लें और उसमें पानी मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसे कंबल और रजाई पर छिड़कें और थोड़ी देर उन्हें पंखे या AC के नीचे रख दें। ऐसा करने से कंबल और रजाई की बदबू दूर हो जाती है।