आजकल ज्यादातर हर घर में फ्रिज इस्तेमाल किया जाता है। खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक स्टोर करने और खराब होने से बचाने के लिए लोग इसे यूज करते हैं। लेकिन रोजाना इसकी सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में धीरे-धीरे इसमें गंदगी जमा होने लगती है। बारिश के दिनों में कवक तेजी से पनपते हैं। ऐसे में कई बार फ्रिज की रबर पर भी काले-हरे रंग के फंगस जमा होने लगते हैं। ये कई तरह की बीमारियां फैला सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए। यहां जानिए फ्रिज की रबर पर जमे फंगस को हटाने के आसान तरीके।
बेकिंग सोडा और सिरका
फ्रिज की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इससे फंगस को भी हटाया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। तैयार मिश्रण को सीलिंग रबड़ पर लगाएं। 10 मिनट तक छोड़ दें और पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कपड़े से पोंछ लें।
नींबू और नमक
नींबू और नमक से भी आप फंगस को हटा सकते हैं। क्योंकि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो फंगस को आसानी से खत्म कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधे नींबू पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और इसे रबड़ पर अच्छे से रगड़ें। कुछ देर बाद इसे गीले कपड़े से पोंछ दें।
घर में बनाएं क्लीनिंग सॉल्यूशन
फंगस को हटाने के लिए आप घर में क्लीनिंग सॉल्यूशन बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी लें और इसमें दो चम्मच टूथपेस्ट निकालकर रखें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसमें व्हाइट विनेगर डालें। अब साथ में लिक्विड डिटर्जेंट आप इसमें डालें। इन सब चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना दें। आपका लिक्विड सॉल्यूशन तैयार है। इसे फंगस पर लगाएं और साफ करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
