Best yoga asanas: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी चीज को पाने की चाहत में उसके पीछे दौड़ रहा है। ऐसे में मन को कंट्रोल और दिमाग को शांत रखना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा न होने से एक तरफ हमारी मानसिक शांति गायब हो जाती है वहीं हेल्थ इश्यू भी होने लगते हैं। इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ पावरफुल योगा को शामिल करना चाहिए। ताकि आप खुद को शांत रख सकें और अपने चंचल मन को कंट्रोल में ला सकें। आइए जानते हैं इसके बारे में।
प्राणायाम
अगर आप अपने मन और दिमाग को शांत या कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। क्योंकि रोजाना प्राणायाम करने से मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे मन को शांति महसूस होती है। साथ ही तनाव को कम करने मदद मिलती है। सुबह उठकर आपको अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे प्राणायाम करने चाहिए। इससे आपको कुछ दिनों में ही फर्क महसूस होने लगेगा।
पश्चिमोत्तानासन
यह योगासन भी मानसिक शांति के लिए अच्छा माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठें। फिर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करें। एक चीज का ध्यान रखें कि दोनों एड़ी और पंजे आपस में इस दौरान मिले रहें। अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकें। फिर अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें। माथे को घुटनों से लगाने की कोशिश करें। अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाने का प्रयास करें। इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें। इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
वज्रासन
वज्रासन दिमाग और मन को कंट्रोल या शांत करने के लिए बेहतर होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटने मोड़कर बैठ जाएं फिर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है। याददाश्त अच्छी रहती है और स्ट्रेस कंट्रोल होता है