Weight loss tips for female: वेट लॉस में हमेशा से ही प्रोटीन के सेवन पर जोर दिया जाता रहा है। ये एक ऐसी चीज है जो कि मसल्स बिल्डिंग के साथ शरीर में जमा फैट कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये भूख कंट्रोल करने और फिर मेटाबोलिज्म को संतुलित रखने में भी मददगार है। इसके अलावा प्रोटीन का पूरे वेट लॉस प्रोसेस में एक व्यापक भूमिका है। ऐसे में महिलाओं को वेट लॉस के लिए प्रोटीन कब लेना चाहिए, पर उससे पहले जान लेते हैं वजन घटाने के लिए प्रोटीन कैसे काम करता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

वेट लॉस के लिए प्रोटीन कैसे काम करता है-How protein works in weight loss

प्रोटीन आपको अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। दरअसल, इसका थर्मिक प्रभाव और एनर्जी की खपत को आराम देने और मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। हाई प्रोटीन का सेवन चयापचय यानी मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है। यह आपको चौबीसों घंटे अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है, जिसमें नींद के दौरान भी कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

महिलाओं को प्रोटीन कब खाना चाहिए-best time to have protein for weight loss for female?

महिलाओं के लिए प्रोटीन खाने का सबसे सही समय है ब्रेकफास्ट के दौरान या सुबह 9 बजे से पहले। दरअसल, जब शरीर सुबह से कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में चला जाता है। इसके अलावा ये प्रोटीन शरीर को एनर्जी देने के साथ दिनभर की आपकी भूख को कंट्रोल करने में भी मददगार है। तो इन तमाम कारणों से महिलाओं को सुबह से ही प्रोटीने से भरपूर चीजें खानी चाहिए।

महिलाएं नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स-Protein foods for weight loss

-रात में ओट्स भिगोकर रख दें और सुबह इसे ठंडे दूध में मिलाकर खाएं।
-कॉटेज चीज टोस्ट लें।
-मूंग की दाल का पानी
-चना और गुड़
-हाफ एग खाएं
-आप एग सैंडविच खा सकती हैं।
-चॉकलेट और मूंगफली से बना प्रोटीन शेक पिएं।

इसके अलावा आप सुबह ड्राई फ्रूट्स को दूध के साथ ले सकती हैं। ये प्रोटीन से भरपूर है और वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकते हैं। तो इन टिप्स को अपनाएं और फिर वजन घटाने में तेजी लाएं।