Psyllium husk for weight loss: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको शुरू से ही डाइट और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देना होगा। जैसे कि पहले तो आपको अपनी डाइट में फैट की मात्रा को कम करना होगा तो, दूसरा आपको अपने शरीर का मेटाबोलिक रेट यानी पाचनतंत्र की गति को तेज करना होगा। इस काम में इसबगोल भूसी कारगर तरीके से मददगार है। ये फाइबर और रफेज से भरपूर है और पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा भी वेट लॉस में ये कई प्रकार से फायदेमंद है। पर उससे पहले जानते हैं वेट लॉस के लिए कब पिएं इसबगोल भूसी।
वेट लॉस के लिए कब पिएं इसबगोल भूसी-best time to have isabgol for weight loss
वेट लॉस के लिए इसबगोल भूसी लेने का सही समय है सुबह खाली पेट या नाश्ते से पहले। आपको करना ये है कि इसबगोल पाउडर को पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर रख लें और सुबह खाली पेट इसे लें जो कि वेट लॉस में तेजी से काम करेगा। इसका फाइबर पहले तो पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ा देगा जिससे आप दिनभर जो भी खाएंगे शरीर इसे तेजी से पचा लेगा। इसके अलावा ये लंबे समय तक पेट को भरा रखेगा जिससे आपको और खाने की क्रेविंग नहीं होगी जिससे भूख कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
वेट लॉस के लिए कैसे काम करता है इसबगोल
दरअसल, इसबगोल को जब आप पानी में मिलाते हैं तो ये जैली टाइप का कंपाउंड बनाता है जो कि मांसपेशियों में जमा फैट के कणों से चिपक जाता है। इसके बाद ये मल के जरिए बाहर निकल जाता है। रेगुलर जब आप इसका सेवन करते हैं तो पेट का मेटाबोलिक रेट तेज होता है और जो भी आप तेल-मसाला खाते हैं वो तेजी से पचने लगता है। इसी दौरान शरीर अपने फैट को जलाने लगता है। ये तमाम चीजें मिलकर वजन घटाने में तेजी से मदद करती हैं।
इसबगोल भूसी के सेवन का तरीका
इसबगोल भूसी को आप दही और छाछ के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि दही में इसबगोल भूसी मिलाकर रख लें। फिर सुबह नाश्ते से पहले इसे खाएं। गर्मियों में तो आप छाछ के साथ भी इसबगोल भूसी ले सकते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ, मांसपेशियों के फैट को डिटॉक्स करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉस के लिए इसबगोल भूसी का सेवन करना चाहिए।
